---विज्ञापन---

Explainer angle-right

Explainer: स्मार्टफोन पर भी पड़ता है गर्मी का असर; इन आसान तरीकों से रखिए बिल्कुल सेफ

Heat Effect On SmartPhone: गर्मी के कारण स्मार्टफोन भी प्रभावित होते हैं। इस समय देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है। ऐसे में स्मार्टफोन भी प्रभावित हो रहे हैं। इनको कूल रखने के लिए कुछ तरीके अपनाने की जरूरत है। जिससे आपका फोन बिल्कुल सेफ हो जाएगा।

---विज्ञापन---

How To Cool Down Your SmartPhone: देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को टच कर रहा है। पिछले महीने दिल्ली में तापमान 52 डिग्री तक चला गया था। गर्मी के कारण इंसान ही नहीं, जानवर भी परेशान हैं। रोजमर्रा की चीजें प्रभावित हो रही हैं। स्मार्टफोन आजकल हर किसी के पास है। शायद ही कोई इसके बिना रह सके। हाई प्रोसेसर गेम और हाई स्पीड चार्जर फोन को गर्म कर देते हैं। गर्मी में अपने फोन को कैसे कूल रखें? आपके लिए जानना जरूरी है। उच्च तापमान में फोन हैंग होने या धीमा चलने की शिकायतें आम होती हैं। स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग तापमान अगर 35 डिग्री सेल्सियस या इससे कम है तो ये सही काम करते हैं। इससे अधिक होने पर हैंग की शिकायतें आती हैं। डिवाइस में बिल्ट इन सेंसर थर्मल होते हैं, जो इसको ठंडा रखते हैं।

---विज्ञापन---

पिछले साल से इस बार 15 फीसदी अधिक शिकायतें

एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल पिछले साल से 15 फीसदी अधिक समस्याएं बैटरी को लेकर सामने आई हैं। स्मार्टफोन क्यों खराब होते हैं? इसको कैसे ठंडा रखें? इसके बारे में आपका जानना जरूरी है। चार्जिंग स्पीड अधिक होने के कारण भी स्मार्टफोन जल्दी गर्म हो सकता है। फोन कवर के कारण गर्मी निकल नहीं पाती, जिससे आंतरिक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे बचने के लिए कवर हटाना जरूरी है। भारी गेम खेलने से भी हीटिंग की समस्या आती है। सैमसंग और ऐप्पल की डिवाइस भी 35 डिग्री तक ऑपरेटिंग तापमान में शानदार काम करती हैं। चीनी ब्रांड शाओमी के अनुसार फोन 40 डिग्री तक ऑपरेटिंग तापमान में ही सही काम कर सकता है। इससे अधिक तापमान में खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

बार-बार फोन चार्ज न करें

अगर आपको पकड़ने पर डिवाइस गर्म लग रही है तो कूलिंग या थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉल करना सही रहता है। इससे आपके फोन का आंतरिक तापमान आप जान सकते हैं। बार-बार फोन का चार्ज करने से बचें। इससे बैटरी की लाइफ पर असर पड़ सकता है। लगातार गर्मी से बैटरी खराब हो सकती है। हालांकि बैटरी की भी एक लिमिट लाइफ होती है। अगर तापमान 45 डिग्री से अधिक है तो स्क्रीन पर लगे ग्लास का चिपकने वाला पदार्थ निकलना शुरू हो जाता है। लगातार गर्मी के टच में रहने से फोन का सीपीयू भी खराब हो सकता है। बैटरी भी फट सकती है। हीटवेव में कभी भी स्मार्टफोन को धूप में रखने से बचें। अगर डिवाइस गर्म हो रही है तो फोन कवर को हटा दें।

First published on: Jun 21, 2024 09:04 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola