News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
What is indigenous UAV Rudrastra: पाकिस्तान और चीन के खिलाफ भारत की सैन्य और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में स्वदेशी UAV रुद्रास्त्र के परीक्षण को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह भारतीय सेना के लिए एक गेम-चेंजर हो सकता है। इस परीक्षण के दौरान रुद्रास्त्र की तकनीकी क्षमताओं को साबित किया। यह न केवल रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों, खासकर उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भविष्य में इसे भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल करने की योजना है जो भारत की ड्रोन तकनीक को और मजबूत करेगा।
Solar Defence has successfully completed the trial of its #Rudrastra Hybrid VTOL UAV at the Pokharan Firing Range on 11th June 2025. The UAV demonstrated robust operational capability, covering a mission radius of over 50 km with a stable real-time video link and successfully… pic.twitter.com/Q6tJOixGTZ
— IDU (@defencealerts) June 12, 2025
---विज्ञापन---
स्वदेशी यूएवी (मानवरहित हवाई वाहन) रुद्रास्त्र एक हाइब्रिड वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (VTOL) ड्रोन है, जिसे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने विकसित किया है। इसका सफल परीक्षण बीते दिन राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में किया गया। रुद्रास्त्र का उपयोग निगरानी करने के साथ-साथ दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमले करने के लिए किया जा सकता है।
सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन सीमा पर अपनी खासियतों के चलते स्वदेशी यूएवी भारतीय सेना के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। रुद्रास्त्र भारत के रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक के विकास का एक उदाहरण है, जो विदेशी आयात पर निर्भरता को कम करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ड्रोन न केवल सीमा सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि दुश्मन के हौसले को भी पस्त करेगा।
यह भी पढ़ें:Explainer: कंगाल पाकिस्तान ने क्यों बढ़ाया रक्षा बजट? जनता से ज्यादा जरूरी सेना की जरूरतें
यह भी पढ़ें:Explainer: CBI जांच कब होती है और क्या हैं नियम? सोनम रघुवंशी केस में कितने चांस?
न्यूज 24 पर पढ़ें Explainer, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।