भारत में कहां होती है छेड़छाड़ और रेप की सबसे ज्यादा घटनाएं, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, कौन से नंबर पर है बिहार?

बिहार के जमुई की वारदात सामने आने के बाद एक बार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारत में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं में कौन सा राज्य सबसे आगे है और आंकड़ों के मुताबिक, बिहार कौन से नंबर पर है.

bihar jamui assault case

भारत में कहां होती है छेड़छाड़ और रेप की सबसे ज्यादा घटनाएं? (Photo: AI)

विज्ञापन

बिहार के जमुई जिले में जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न हुआ और उसके साथ मौजूद छात्र के साथ मारपीट की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके आधार पर तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया. इस वारदात के सामने आने के बाद एक बार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारत में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं में कौन सा राज्य सबसे आगे है और आंकड़ों के मुताबिक, बिहार कौन से नंबर पर है.

ये भी पढ़ें: जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 का एनकाउंटर, पुलिस ने पैरों में …

Advertisment

किन राज्यों में सबसे ज्यादा केस?

नेशनल क्राईम रिकॉर्ड्स ब्यूरो की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, रेप और छेड़छाड़ के दर्ज मामलों की संख्या और दर के मामले में राज्यों के बीच काफी अंतर है. रेप के दर्ज मामलों की कुल संख्या के हिसाब से राजस्थान और मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा आगे होते हैं. राजस्थान की गिनती रेप के हाई रेट वाले राज्यों में भी की गई है. ये दर प्रति लाख आबादी पर होने वाली घटना को मापती है. आबादी के मुताबिक भी रेप और छेड़छाड़ के दर्ज मामलों के आंकड़ों से भी अंतर आता है. जब कोई महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां, उन्हें गलत तरीके से छूता है या किसी तरह से उनकी गरिमा को ठेंस पहुंचाता है, तो ऐसे मामलों को आमतौर पर छेड़छाड़ कहा जाता है. ऐसे केस ओडिशा, महाराष्ट्र और यूपी जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा दर्ज हुए हैं.

बिहार के क्या हालात हैं?

बिहार में अक्सर हत्या, चोरी-डकैती, लूटमार जैसी घटनाएं सुनने में आती हैं, लेकिन हैरानी की बात ये कि क्राइम में काफी आगे रहने वाले बिहार में प्रति लाख महिला आबादी पर रेप और छेड़छाड़ के दर्ज मामलों का रेट नेशनल एवरेज से नीचे रहा है. यही वजह है कि बिहार को रेप के कम दर्ज मामले वाले राज्यों में गिना जाता है. महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अपराध के मामलों में बिहार टॉप 10 राज्यों में भी शामिल नहीं है. बिहार आमतौर पर 12वें से 15वें स्थान के बीच आता है.

बिहार में महिलाओं के खिलाफ कौन से अपराध?

बिहार में महिलाओं के खिलाफ जो मामले दर्ज हैं, उनमें ज्यादातर किडनैपिंग और दहेज प्रताड़ना से जुड़े हैं. वहीं रेप के दर्ज मामले सिर्फ 12 प्रतिशत ही हैं. बिहार की राजधानी पटना में महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए हैं. सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के केस दर्ज नहीं हो पा रहे हैं, शायद यही वजह है कि यहां पर काफी सारे केस सामने नहीं आ रहे. कई लोग परिवार की बदनामी, किसी दबाव या डर की वजह से शिकायत दर्ज नहीं करा रहे. ऐसे में सरकारी आंकड़ों में सभी घटनाएं रिकॉर्ड नहीं हो पा रही.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ