बांग्लादेश के 13वें आम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. इस बार BNP ने एक बड़ी जीत के साथ सत्ता में वापसी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. अभी तक के नतीजों के मुताबिक, 299 सीटों में से बीएनपी और उसके सहयोगी पार्टियों ने 212 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, जमात और उसके सहयोगी दल 77 सीटें ही जीतने में कामयाब रहे.
बांग्लादेश में अब तक 13 मुख्य संसदीय चुनाव हुए हैं. बांग्लादेश की 1972 में आजादी के बाद पहली बार मार्च 1973 में हुए आम चुनाव हुए थे. चार पार्लियामेंट्री चुनाव प्रेसिडेंशियल सिस्टम के तहत हुए – 1979, 1986, 1988, और 1991, जबकि बाकी छह चुनाव, जो 1973 से लेकर 1991 के बाद हुए, पार्लियामेंट्री सिस्टम के हिसाब से हुए.
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान कल ले सकते हैं PM पद की शपथ, 10 प्वाइंट्स में जानिए कैसे BNP की आंधी में उड़ी ‘जमात’
आंकड़ों में बांग्लादेश की सियासत –
12वां आम चुनाव : 07 जनवरी 2024
12वें आम चुनाव में 28 पार्टियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें करीब 40 फीसदी वोटिंग हुई थी. इसमें शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने 300 में से 224 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके अलावा निर्दलीय ने 62, जातीय पार्टी ने 11, बांग्लादेश वर्कर्स पार्टी ने 1, जसपा (JSD) ने 1 और बांग्लादेश कल्याण पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की थी.
यह भी पढ़ें : तारिक रहमान युग में भारत-बांग्लादेश के कैसे होंगे संबंध, क्या अब वापस स्वदेश लौट पाएंगी शेख हसीना?
11वां आम चुनाव : 30 दिसंबर 2018
इस चुनाव में 51 पार्टियों ने चुनाव लड़ा था. इस दौरान 80 फीसदी वोटिंग हुई थी. इसमें अवामी लीग ने 258, जातीय पार्टी ने 23, वर्कर्स पार्टी ने 3, विकल्प धारा ने 2, जसपा ने 2, बीएनपी ने 6 और अन्य ने 6 सीटें जीती थीं.
10वां आम चुनाव : 05 जनवरी 2014
साल 2014 में 12 पार्टियों ने चुनाव में हिस्सा लिया था, वहीं बीएनपी के नेतृत्व वाले गठबंधन (जिसमें 18 पार्टियां थीं) ने चुनाव का बहिष्कार किया था. इस चुनाव में अवामी लीग ने 234, जातीय पार्टी (इरशाद) ने 34, वर्कर्स पार्टी ने 6, जसपा ने 5 और निर्दलीय ने 16 सीटें जीती थीं.
यह भी पढ़ें : मां 2 बार PM, पिता राष्ट्रपति… तारिक रहमान के परिवार में कौन-कौन? जानिए बांग्लादेश के भावी प्रधानमंत्री का फैमिली ट्री
9वां आम चुनाव : 29 दिसंबर 2008
इस चुनाव में 38 पार्टियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 87 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस दौरान आवामी लीग और बीएनपी ने दो गठबंधन बनाए थे. आवामी वाले गठबंधन में अवामी लीग ने 230, जातीय पार्टी ने 27, जातीय समाजतांत्रिक दल ने 3, वर्कर्स पार्टी ऑफ बांग्लादेश ने 2 सीटें और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक सीट जीती थी. वहीं, बीएनपी वाले गठबंधन में बीएनपी ने 30, जमात-ए-इस्लामी ने 2 और बांग्लादेश जातीय पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी. इनके अलावा 4 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती थी.
8वां आम चुनाव : 1 अक्तूबर 2001
2001 के आम चुनाव में 75 फीसदी वोट डाले गए थे, जिसमें 54 पार्टियों ने हिस्सा लिया था. इसमें बीएनपी ने 195, अवामी लीग ने 58, जमात-ए-इस्लामी ने 17, जातीय पार्टी (इरशाद) ने 14 और अन्य ने 16 सीटें जीती थीं.
7वां आम चुनाव : 12 जून 1996
इस चुनाव में अवामी लीग ने 146, बीएनपी ने 116, जातीय पार्टी ने 32, जमात-ए-इस्लामी ने 3 और अन्य ने तीन सीटें जीती थीं.
6वां आम चुनाव : 15 फरवरी 1996
इस चुनाव का सभी विपक्षी पार्टियां ने बॉयकट किया था, जिसकी वजह से मात्र 21 फीसदी वोट गिरे थे. 289 सीटों में से बीएनपी ने 278, फ्रीडम पार्टी ने 1 और 10 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव जीता था.
यह भी पढ़ें : कौन हैं तारिक रहमान? राजनीति में डेब्यू करते ही बनेंगे बांग्लादेश के नए ‘कैप्टन’
5वां आम चुनाव : 27 फरवरी 1991
इस चुनाव में बीएनप ने 140, अवामी लीग ने 88, जातीय पार्टी ने 35, जमात-ए-इस्लामी ने 18 और अन्य ने 19 सीटें जीती थीं.
चौथा आम चुनाव : 3 मार्च 1988
इस चुनाव का बीएनपी और आवामी लीग समेत पांच पार्टियों ने बहिष्कार किया था. तब जातीय पार्टी ने 251, संयुक्त विपक्षी दल ने 19, निर्दलीय ने 25 और 5 सीटें अन्य पार्टियों ने हासिल की थी.
तीसरा आम चुनाव : 7 मई 1986
इस चुनाव में जातीय पार्टी ने 153, अवामी लीग ने 76, जमात-ए-इस्लामी ने 10, अन्य पार्टियों ने 29 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 32 सीटें जीती थीं.
यह भी पढ़ें : Bangladesh Election 2026: भारतीय संसद से कितनी अलग है बांग्लादेश की पार्लियामेंट, कैसे चुने जाते हैं सांसद?
दूसरा आम चुनाव : 18 फरवरी 1979
इस चुनाव में बीएनपी ने 207, अवामी लीग ने 39, मुस्लिम लीग-आईडीएल ने 20, निर्दलीय ने 16, अन्य ने 18 सीटें जीती थीं.
पहला आम चुनाव : 7 मार्च 1973
अवामी लीग ने 293, एनएपी (भासानी) ने 1, जसपा ने 1, निर्दलीय ने 5 और अन्य ने 1 सीट जीती थी.
संबंधित खबरें
FlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
1 day agoITMS क्या है? मोदी सरकार का ये तोहफा दिल्लीवालों के लिए कैसे वरदान साबित होगा
2 days ago'अल नीनो' क्या है, जो बदल सकता है वर्ल्ड क्लाइमेट, भारत पर कैसा होगा असर?
2 days agoक्या है ERONET और ECINET सिस्टम, SIR प्रक्रिया में सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
2 days agoFIR और NCR में क्या फर्क है? जानिए कैसे होती है कार्रवाई, प्रवेश वर्मा के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
3 days agoक्या दोनों चुनाव आयुक्तों को पद से हटा सकते हैं CEC ज्ञानेश कुमार? जानें क्या हैं नियम, प्रक्रिया और अधिकार
3 days agoFBI Most Wanted List Rules: कैसे तय होती है FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट? जानें चयन प्रक्रिया और कड़े नियम
3 days agoक्या है भारत में सोशल मीडिया यूज करने की मिनिमम एज लिमिट? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया बड़ा निर्देश
3 days agoसजा और जुर्माना, मंत्री-विधायक या सांसद अगर मारता है थप्पड़ तो क्या होगा एक्शन? दिल्ली में गरमाया प्रवेश वर्मा का मामला
4 days agoCEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें तो कौन देखेगा चुनाव आयोग का काम, मुख्य चुनाव आयुक्त कैसे देते हैं त्यागपत्र?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines