---विज्ञापन---

Explainer angle-right

Explainer: क्या ब्रह्मांड में हम अकेले हैं? एलियन-UFO आखिर है क्या? NASA भी कर चुका बड़ा खुलासा

Aliens UFO Explainer: पिछले कई दशकों ने दुनिया में एलियंस और UFO देखे जा रहे हैं। भारत में भी देखे गए हैं, लेकिन आखिर यह क्या हैं और दुनिया में इनको लेकर क्या चल रहा, आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Aliens UFO Explainer With Nasa Research Report: क्या इस ब्रह्मांड में धरती और इस पर रहने वाले इंसान ही हैं या फिर पृथ्वी की तरह अन्य ग्रहों पर भी जीवन हो सकता है? यह एक ऐसा सवाल है, जिसका वैज्ञानिक आज तक कोई जवाब नहीं तलाश पाए, जबकि पिछले कई दशकों ने दुनिया में एलियंस और UFO देखे जा रहे हैं। हाल ही में 2 एलियंस के शव भी मिले, जिन्हें मैक्सिको में रखा गया है और उन पर रिसर्च चल रही है। विश्व में अनेक वैज्ञानिक संस्थाएं एलियन और UFO की जानकारी जुटाने का काम कर रही हैं। अमेरिका और NASA भी एलियंस-UFO को लेकर सालों से रिसर्च कर रहे हैं। कुछ वैज्ञानिक तो यहां तक दावा करते हैं कि एलियन या परग्रही जीव पृथ्वी पर आते जाते रहते हैं। वे पृथ्वी पर नजर बनाए हुए हैं।

 

---विज्ञापन---


अमेरिकन नेवी कर चुकी UFO को ट्रैक करने की कोशिश

दुनियाभर में अलग-अलग देशों में UFO देखे जाने की खबरें आती रही हैं, लेकिन कोई भी इनके बारे में ठीक-ठीक नहीं बता पाता है कि यह रहस्यमयी चीजें क्यों दिखाई देती हैं? ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय में UFO प्रोग्राम के पूर्व प्रमुख और ‘ओपेन स्काइज, क्लोस्ड माइन्ड्स’ पुस्तक के लेखक निक पोप के अनुसार, मई 2022 में अमेरिका के पेंटागन ने अमेरिकी संसद में बताया कि करीब 11 बार अमेरिकी फाइटर प्लेन UFO से टकराने से बचे। अमेरिकी नेवी ने इससे जुड़े वीडियो भी जारी किए थे, जिसमें नेवी के सिस्टम UFO की ट्रैकिंग करते देखे गए, लेकिन नेवी के पायलट UFO का पीछा नहीं कर पाए, क्योंकि इसकी स्पीड काफी तेज होती है। इंसान द्वारा बनाया कोई उपकरण UFO का पीछा करने में सक्षम नहीं है, क्योंकि यह धरती पर बनी मशीन है ही नहीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Manipur ही नहीं देश में कई जगहों पर देखे गए एलियंस और UFO! हिमाचल में खुद वैज्ञानिकों ने देखे

क्या हैं एलियंस-UFO, क्या यह धरती के लिए खतरा है?

Alien का मतलब है, दूसरे ग्रह के निवासी या परग्रहवासी, यानी जो पृथ्वी से बाहर रहते हैं। वे धरतीवासियों के लिए एलियन हैं। इसी तरह धरती पर रहने वाले लोग और जीव-जंतु दूसरे ग्रहों के एलियन हैं, अगर वहां पर जीवन और इंसान हैं। अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) का मतलब है, हवा में उड़ने वाली एक ऐसी चीज, जिसकी पहचान करना संभव नहीं है। जिसके बारे में ज़्यादा जानकारियां भी उपलब्ध नहीं हैं। UFO को हिन्दी में उड़न तश्तरी कहते हैं। UFO एक्सपर्ट मैल्कम रॉबिन्स एलियंस और UFO पर लगभग 10 किताबें लिख चुके हैं। पूरी दुनिया में इस मामले के एक्सपर्ट बताए जाते हैं। उनके अनुसार, एलियंस धरती पर तब से आ रहे हैं, जब इंसान गुफाओं में रहता था। एलियंस का पृथ्वी पर आना कोई इत्तेफाकन घटना नहीं हो सकती।

---विज्ञापन---

अमेरिका का एलियंस-UFO से इनकार, धरती पर क्यों आते?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सेना एलियंस-UFO की मौजूदगी से इनकार करती है। साल 2021 में अमेरिकी सैन्य रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि धरती पर अब तक एलियंस-UFO जैसी कोई गतिविधि नहीं हुई है। जिन घटनाओं का जिक्र होता है, वह विदेशी और अराजक तत्वों की गतिविधियां हो सकती हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। एलियंस-UFO अगर धरती पर आते हैं तो क्यों आते हैं? यह आज तक भी वैज्ञानिकों के लिए भी सवाल बना हुआ है। वैसे इसका एक कारण टेलिविजन और रेडियो सिग्नल बताए जाते हैं, जो अंतरिक्ष में दशकों से हैं और यह एलियंस को आकर्षित करते हैं। शायद एलियंस धरती और मानव जाति की टेक्नोलॉजी पर रिसर्च कर रहे हों। ऐसे में अगर इनसे कनेक्शन बन जाए तो उनके धरती पर आने का राज खुल सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Deepfake अश्लील कंटेंट का बड़ा टूल, कितना खतरनाक और क्या है कानून-सजा? वो बातें जो जाननी जरूरी

UFO को लेकर सितंबर 2023 में आई नासा की विशेष रिपोर्ट

वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिन्स भी कह चुके है कि इस विशाल ब्रह्मांड में परग्रही जीवन होने की पूरी संभावना है। नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने सितरंब 2023 में UFO पर आधारित एक रिपोर्ट पेश की थी। उन्होंने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर भी जीवन है। एलियंस कोई कल्पना मात्र नहीं, बल्कि उन्हें खोजने भर की देरी है। हालांकि यह उनकी व्यक्गित राय है, लेकिन नासा ने 36 पेज की एक रिपोर्ट UAP यानी ‘अनआइडेंटिफाइड एनोमेलस फिनोमिना, इंडिपेंडेंट स्टडी टीम रिपोर्ट’ नाम से जारी की है। इसमें विभिन्न 144 घटनाओं का विश्लेषण किया गया, लेकिन इसमें UFO के अनुभवों के बारे में कुछ नहीं दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह रिपोर्ट मैक्सिको की संसद में 2 एलियंस के कथित ममी जैसे दिखने वाले शवों को पेश किए जाने के कुछ दिनों बाद सार्वजनिक की गई।

---विज्ञापन---

मैक्सिको की संसद में पेश किए गए थे एलियंस के 2 शव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज (ISOMES) नोएडा में कार्यरत डॉ. आशीष कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया कि मैक्सिको की संसद में 12 सितंबर 2023 को 2 शवों को पेश किया गया था, जिनके एलियंस की बॉडी होने का दावा किया गया। मैक्सिन जर्नलिस्ट और यूफोलॉजिस्ट जेम मोसान ने मीडिया को इस बारे में बताया कि यह शव पेरू की खदान में मिले थे। शवों को एक हजार साल से अधिक पुराना बताया गया है। शवों को मैक्सिको स्थित मोसान के ऑफिस में शीशे के बॉक्स में रखा गया है। शव प्रथम दृष्टया इंसानों जैसे ही नजर आते हैं, लेकिन उनके हाथों की बनावट अलग है। उनके हाथों में 5 की जगह 3 अंगुलियां हैं। मोसान ने अपने दावों के समर्थन में DNA टेस्टिंग और कार्बन डेटिंग से जुड़े टेस्ट की रिपार्ट भी सांझा की है। हालांकि कुछ वैज्ञानिक इनके एलियंस के शव होने के दावे को खारिज कर रहे हैं, लेकिन रिसर्च जारी है।

First published on: Nov 20, 2023 12:18 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola