Zwigato Box Office Collection Day 3: 17 मार्च को कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और शहाना गोस्वामी स्टारर ‘ज्विगाटो’ (Zwigato) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ओपनिंग डे पर ही टिकट खिड़की पर फिल्म का दम निकल गया।
तीसरे दिन भी कमाई करने में नाकाम रही फिल्म ‘ज्विगाटो’
अब फिल्म ‘ज्विगाटो’ की कमाई के तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 75 लाख रुपयों का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म ‘ज्विगाटो’ की कुल कमाई अब 1.80 करोड़ रुपये हो गई है।
बता दें कि फिल्म ने पहले दिन महज 43 लाख का बिजनेस किया था। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 62 लाख रुपये कमाए और तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कुछ खास उछाल नहीं आया।
नंदिता दास के निर्देशन में बनीं है फिल्म ‘ज्विगाटो’
नंदिता दास (Nandita Das) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ (Zwigato) उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकामयाब साबित हो रही हैं। इस फिल्म का सबको बहुत ही बेसब्री से इंतजार था, लेकिन रिलीज के बाद और वीकेंड होने के बाद भी फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। टिकट खिड़की पर फिल्म ‘ज्विगाटो’ की हालत बहुत खराब है।
एक स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा है फिल्म ‘ज्विगाटो’
फिल्म ‘ज्विगाटो’ एक स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा है, जो नंदिता शर्मा के डायरेक्शन में बनी हैं। साथ ही इस फिल्म में डिलीवरी बॉय मानस (कपिल शर्मा) के संघर्ष की कहानी बयां की गई है। फिल्म में कैसे मानस ने कोरोना काल में अपनी जॉब खोई और फिर उसने डिलीवरी बॉय बनकर अपनी फैमिली की जिम्मेदारी उठाई। इसके साथ ही कपिल और शहाना ने किरदार को अच्छे से जस्टिफाई किया है। साथ ही सबको हंसाने वाले कपिल ने अपने सीरियस किरदार से ऑडियंस को इंप्रेस किया है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines