Zubeen Garg Death: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान सिंगर के निधन ने सबको चौंका दिया है. जहां एक तरफ सिंगर का परिवार उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां गुवाहाटी में कर रहा है, वहीं जुबीन गर्ग की मौत का असली कारण भी सामने आ गया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया को बताया कि जुबीन गर्ग की मौत के पीछे का असली कारण डूबना ही है. स्कूबा डाइविंग के दौरान डूबने से ही सिंगर का निधन हुआ है. चलिए जानते हैं सीएम बिस्वा ने और क्या कुछ कहा?
क्या बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर सरकार ने जुबीन गर्ग के पोस्टमार्टम के बाद सिंगर का डेथ सर्टिफिकेट जारी किया है. वहीं अब असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए जुबीन गर्ग के डेथ सर्टिफिकेट पर बात की है. सीएम बिस्वा ने कहा कि सिंगापुर हाई कमिशन ने ज़ुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट भेजा है, जिसमें मौत का कारण डूबना बताया गया है. हालांकि ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है क्योंकि वो रिपोर्ट अलग होगी. दस्तावेज सीआईडी को भेजे जाएंगे. असम सरकार के मुख्य सचिव जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट पाने के लिए सिंगापुर राजदूत से बात कर रहे हैं.’
यह भी पढ़ें: Zubeen Garg Funeral: कहां होगा सिंगर का अंतिम संस्कार? सीएम हिमंत बिस्वा ने दी जानकारी
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
बता दें बीते दिन यानी 21 सितंबर को जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी लाया गया था. इस बीच लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट के बाहर हजारों की तादाद में जुबीन गर्ग के फैन अंतिम दर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए थे. वहीं अब सिंगर के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा करते हुए बताया था कि जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार 23 सितंबर को गुवाहाटी के कमरकुची एनसी गांव में किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Zubeen Garg की क्या थी आखिरी इच्छा? सिंगर का पुराना वीडियो हो रहा वायरल
कैसे हुई मौत?
जुबीन गर्ग सिंगापुर में अपने कॉन्सर्ट के लिए गए थे. सिंगापुर में इस बार के भारत महोत्सव में जुबीन गर्ग परफॉर्म करने वाले थे. कॉन्सर्ट से पहले जुबीन गर्ग स्कूबा डाइविंग करने के लिए चले गए और पानी में कूदने के बाद उनके साथ हादसा हो गया. इसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी, उन्हें तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन जुबीन की जान नहीं बच सकी.
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines