Zubeen Garg Death Mystery: मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग की डेथ केस की अभी भी जांच चल रही है. आज बुधवार को सिंगापुर में इस मामले को लेकर कोरोनर कोर्ट में कई अहम खुलासे हुए हैं. कोर्ट में दावा किया गया कि घटना के दौरान सिंगर बहुत ही ज्यादा नशे में थे. आइए जानते हैं कि अदालत में जुबीन गर्ग डेथ केस की थ्योरी कैसे पूरी तरह से पलट गई है?
जांच अधिकारी का दावा
दरअसल, इस मामले में कोर्ट को बताया गया कि 2025 सितंबर में हुई इस घटना के दौरान जुबीन गर्ग बेहद नशे में थे. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से भी मना कर दिया था और इसके बाद वो लाजरस आइलैंड के पास समुद्र में डूब गए थे. अदालत में केस के मुख्य जांच अधिकारी ने इस बारे में अपडेट देते हुए दावा किया कि जुबिन गर्ग ने शुरुआत में लाइफ जैकेट पहनी थी लेकिन बाद में उतार दी थी.
लाइफ जैकेट पहनने से इनकार किया
अपनी बात को पूरी करते हुए उन्होंने आगे कहा कि सिंगर को इसके बाद दूसरी छोटी लाइफ जैकेट दी गई, लेकिन उन्होंने इसे पहनने से साफ इनकार कर दिया था और उस टाइम वो बेहद नशे में थे. इतना ही नहीं बल्कि गवाहों का कहना है कि जुबिन गर्ग यॉट से तैरकर वापस आने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो उसी दौरान बेहोश हो गए.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या?
जुबीन पानी में मुंह के बल तैर रहे थे और ये देखकर उन्हें तुरंत यॉट पर लाया गया और सीपीआर दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और मृत घोषित कर दिया गया. इसके अलावा अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जुबीन की मौत की वजह डूबना बताई गई है.
सिंगापुर पुलिस ने 35 गवाहों को बुलाया
रिपोर्ट में शरीर पर जो चोटें मिलीं, वो बचाव और CPR के दौरान लगी थीं. इतना ही नहीं बल्कि सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि इस मामले में किसी तरह की साजिश के कोई संकेत नहीं मिले हैं. इसके अलावा सिंगापुर पुलिस की ओर से मामले में कुल 35 गवाहों को जांच के लिए बुलाया गया था.
थ्योरी पूरी तरह से बदली
इसमें यॉट पर मौजूद लोग, कैप्टन, पुलिस अधिकारी और पैरामेडिक्स शामिल हैं. इन्हीं सबकी गवाही और जांच के आधार पर सिंगापुर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट पेश की है. अब सिंगापुर पुलिस की इस रिपोर्ट के बाद इस केस की कहानी और थ्योरी पूरी तरह से बदल गई है.
यह भी पढ़ें- ‘ये टांग की सर्जरी हुई, ये टांग फ्रैक्चर…’, Sajid Khan का हुआ एक्सीडेंट, शेयर किया हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
15 mins agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 hr agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
5 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
6 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
6 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
8 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
17 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines