'ये टांग की सर्जरी हुई, ये टांग फ्रैक्चर…', Sajid Khan का हुआ एक्सीडेंट, शेयर किया हेल्थ अपडेट

Sajid Khan Gives Health Update: पॉपुलर फिल्ममेकर साजिद खान ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है. आइए जानते हैं कि साजिद ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए क्या कहा है?

Sajid Khan

Sajid Khan. image credit- social media

Sajid Khan Gives Health Update: पॉपुलर फिल्ममेकर साजिद खान हाल ही में मुंबई में एक फिल्म के सेट पर घायल हो गए थे. इस हादसे में साजिद के पैर में चोट लगी और उनकी सर्जरी हुई. अब साजिद खान ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. आइए जानते हैं कि साजिद खान ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए क्या कहा है?

विज्ञापन

‘द व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर दिखे साजिद खान

दरअसल, हाल ही में साजिद खान के पैर की सर्जरी हुई है, जिसके बाद उन्हें ‘द व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर देखा गया. इस दौरान साजिद ने अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें साजिद ‘द व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर नजर आए. हालांकि, इस दौरान वो व्हीलचेयर पर आए थे.

विज्ञापन

पैपराजी ने किया सवाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि कैसे हो सर? तो साजिद ने जवाब दिया कि दिख रहा है तुझे कैसा हूं. उन्होंने आगे कहा कि ये कोई पूछने की बात है कि कैसा हूं? एक्सीडेंट हो गया यार, ये टांग में सर्जरी हुई है, ये टांग फ्रैक्चर हो गई है. अब साजिद का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

दुर्घटना का शिकार हो गए थे साजिद

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, साजिद खान दिसंबर 2025 के आखिर में मुंबई में एकता कपूर के सेट पर एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे. सर्जरी के बाद उनकी बहन फराह खान ने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपडेट देते हुए कहा कि सर्जरी हो गई है और अब वो बिल्कुल ठीक हैं. फैंस भी साजिद के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन

कब होगा शो का प्रीमियर?

इसके अलावा अगर ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ शो की बात करें तो शो का ग्रैंड प्रीमियर 27 जनवरी, 2026 को होगा. ये शो 27 जनवरी से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा. इसे सोनी टीवी, सोनी लिव और ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देखा जा सकेगा. फैंस को शो के आने का बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ