Zubeen Garg Death Investigation: मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले की अभी भी जांच चल रही है. इस केस में आए दिन नए अपडेट्स आते रहते हैं. अब सिंगर की वाइफ गरिमा गर्ग ने जुबीन को न्याय दिलाने के लिए लोगों ने खास अपील की है. जुबीन के निधन के बाद से ही कई सवाल उठ रहे हैं और उनकी मौत की गुत्थी उलझती ही नजर आ रही है. जुबीन की वाइफ ने न्याय के लिए क्या अपील की है? आइए जानते हैं…
जुबीन की वाइफ ने की अपील
दरअसल, बीती रात यानी शुक्रवार की रात को गुवाहाटी के बाहरी इलाके कमरकुची में (जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल) पर जुबीन की वाइफ ने अपने दिवंगत पति की मौत की जांच को तेज करने की अपील की है. आधी रात का समय था, लेकिन फिर भी बड़ा तादाद में फैंस उनके अंतिम संस्कार स्थल पर आए थे. इसी दौरान जुबीन की वाइफ ने लोगों से तेज जांच की अपील की है.
क्या बोलीं गरिमा?
पीटीआई की मानें, तो जुबीन की वाइफ ने इस दौरान लोगों से कहा कि मेरी आप सभी से प्रार्थना है कि जुबीन को न्याय के लिए हर समय हैशटैग को यूज करते रहे. हमें जानना है कि उस वक्त क्या हुआ था? जुबीन की मौत को 22 दिन हो चुके हैं और किसी को नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ था? जुबीन को न्याय के लिए गरिमा ने सोशल मीडिया पर लगातार हैशटैग की बात कही है.
19 सितंबर को हुआ था जुबीन का निधन
लोगों से अपील करते हुए गरिमा ने आगे कहा कि जुबीन को न्याय दिलाने के लिए हमें लगातार ये कोशिश करनी होगी और सोशल मीडिया हैशटैग यूज करने को कहा. हम शांति से इंतजार कर रहे हैं और हमें न्याय मिला चाहिए. हम किसी भी तरह की कोई परेशानी हीं चाहते हैं और शांति से न्याय चाहते हैं. गौरतलब है कि 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन की मौत हो गई थी. जुबीन के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान किया था.
यह भी पढ़ें- ‘पत्नी होने के नाते…’, Pawan Singh से अनबन के बीच ज्योति सिंह ने किया करवा चौथ का व्रत
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
8 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
9 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
10 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines