Zubeen Garg Death Investigation: मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का हाल ही में सिंगापुर में निधन हो गया था. अचानक आई सिंगर की डेथ की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया. जुबीन गर्ग के निधन से उनके फैंस और फैमिली पर दुखों का पहाड़-सा टूट पड़ा. इस बीच अब जुबीन गर्ग की मौत मामले में जांच सीबीआई के हाथों तक जाने की बात सुनने में आ रही है. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी भी दी है.
सीबीआई को किया जाएगा अप्रोच
दरअसल, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्यारे जुबीन के मामले पर अपडेट: असम CID श्यामकानु महंत और इस मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ करेगी. अगर असम सीआईडी सभी सबूतों तक नहीं पहुंच पाती है, तो हम मामले में सीबीआई को अप्रोच करेंगे.
अफवाहें ना फैलाएं- सीएम बिस्वा
सीएम ने आगे लिखा कि प्लीज अफवाहें ना फैलाएं और अगर किसी के पास कोई सुराग या जानकारी है, तो प्लीज CID से बात करें. बता दें कि सीएम बिस्वा ने ये जानाकरी गुरुवार को गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए दी है. गौरतलब है कि सिंगर जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर का दोबारा पोस्टमार्टम भी कराया गया. इसके बाद ही उन्हें पंचतत्व में विलीन किया गया.
डीजीपी ने भी मामले पर की बात
इसके अलावा असम के डीजीपी हरमीत सिंह ने भी मामले पर बात की है. उन्होंने कहा कि एसआईटी का नेतृत्व स्पेशल डीजीपी एमपी गुप्ता के द्वारा किया जाएगा. साथ ही डीजीपी ने एक्स पर लिखा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा सर के निर्देशानुसार, जुबीन गर्ग के संदिग्ध निधन की पारदर्शी जांच के लिए एम.पी. गुप्ता, स्पेशल डीजीपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का भी गठन किया गया है.
अंतिम संस्कार में उमड़ा था बड़ा जनसैलाब
गौरतलब है कि 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग की मौत हो गई थी. 23 सितंबर को सिंगर का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान बड़ी तादाद में फैंस और सिंगर के चाहनेवाले उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. श्मशान घाट पर जुबीन को बंदूक से सलामी दी गई थी. सिंगर के अंतिम संस्कार में बड़ा जनसैलाब उमड़ा था और हर किसी की आंखें उनके लिए नम थी.
यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur की वाइफ से दिल्ली हाईकोर्ट ने किए सवाल, प्रोपर्टी से जुड़ा है मामला
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines