Sunjay Kapur की वाइफ से दिल्ली हाईकोर्ट ने किए सवाल, प्रॉपर्टी से जुड़ा है मामला

Sunjay Kapur Property Case: मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर की वाइफ प्रिया सचदेव ने कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की है. अब अदालत ने इस पर सुनवाई करते हुए प्रिया की अपील पर सवाल किए हैं. आखिर प्रिया सचदेव ने ऐसी क्या मांग की है?

Sunjay Kapur, Priya Kapur,

Sunjay Kapur का प्रोपर्टी विवाद. image credit- social media

Sunjay Kapur Property Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर हुआ विवाद अभी भी शांत नहीं हुआ है. संजय कपूर की फैमिली उनकी वसीयत और प्रॉपर्टी को लेकर अभी भी कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं. इस बीच अब दिल्ली हाईकोर्ट ने संयज कपूर की वाइफ प्रिया सचदेव की अपील पर सवाल किए हैं. आखिर क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट ने की सुनवाई

दरअसल, आज यानी 25 सितंबर को प्रिया सचदेव ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक नई याचिका दाखिल करवाई. इस याचिका में प्रिया ने अपने पति की पर्सनल प्रॉपर्टी और देनदारियों की लिस्ट सीलपैक लिफाफे में कोर्ट में दर्ज करने की परमिशन मांगी है. प्रिया ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो इस मामले में पूरी प्राइवेसी चाहती हैं और इसके साथ ही मामले में एक गोपनीयता क्लब का गठन किया जा सके.

विज्ञापन

क्या बोलीं प्रिया सचदेव?

प्रिया सचदेव ने ये अर्जी दर्ज करते हुए कहा कि दलीलें मीडिया में लीक की जा रही हैं और इसमें वित्तीय जटिलताएं भी हैं. मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसे 26 सितंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया है. प्रिया सचदेव के वकील ने कोर्ट में कहा कि वो रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि इस मामले में उनके पति की पर्सनल प्रॉपर्टी और देनदारियों की लिस्ट सीलपैक लिफाफे में ही दाखिल की जाए.

करिश्मा कपूर के बच्चों का विरोध

कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि किसी भी साझेदारी मामले में संपत्तियों की लिस्ट को सीक्रेट नहीं रखा जा सकता और उनका खुलासा किया जाता है. वहीं, अगर इस मामले पर संजय कपूर की पहली वाइफ करिश्मा कपूर के बच्चों की बात करें तो उन्होंने भी इसका विरोध किया है. उन्होंने ऐसी किसी भी प्राइवेसी का विरोध किया है, जिसमें संपत्ति की जानकारी तक उनकी पहुंच सीमित हो.

विज्ञापन

30 हजार करोड़ की संपत्ति

इसके अलावा संजय कपूर की मां ने भी एक वसीयत कॉपी की मांग की है और उनका कहना है कि कोई भी डीएनए उन्हें ऐसा करने से नहीं रोक सकता. गौरतलब है कि करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 12 जून 2025 को निधन हो गया था. लंदन में संजय कपूर ने अपनी आखिरी सांस ली थी. संजय कपूर 30 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक है और अब उनकी इसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ