Zubeen Garg Death Case: मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के बाद से ही उनकी डेथ केस में नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. अब सिंगर का वाइफ गरिमा ने कई सवालों का जवाब मांगा है. हालांकि, सिंगर के डेथ केस की जांच चल रही है और मामले में कई लोगों ले पूछताछ भी हो चुकी है, लेकिन जुबीन की मौत के 11 दिन बाद भी कोई जवाब नहीं मिला है और पहेली पहले की तरह उलझी है. अब गरिमा सैकिया का कहना है कि उन्हें उनके सवालों के जवाब चाहिए.
गरिमा सैकिया ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई की मानें, तो आज सोमवार को गरिमा सैकिया ने कहा कि मेरी फैमिली जानना चाहती है कि जुबीन के आखिरी पलों में ऐसा क्या हुआ था? कि उनकी मौत हो गई. गरिमा का कहना है कि मामले की सही जांच होनी चाहिए. जुबीन के 11वें दिन की रस्में पूरी होने के बाद गरिमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें जानना है कि जुबीन के साथ क्या हुआ था? और ये लापरवाही कैसे हो सकती है, हमें इसका जवाब चाहिए.
क्या बोलीं गरिमा?
इसके अलावा गरिमा ने कहा कि जुबीन के आखिरी समय में और इवेंट से पहले और यॉट पर जो भी लोग थे, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए. गरिमा ने आगे सवाल किया कि जब उन्हें पता लगा कि वो तैर नहीं सकते, तो फिर भी उन्हें पानी से क्यों नहीं निकाला गया? गरिमा ने आगे बताया कि जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को पता था कि उन्हें पानी और आग के पास नहीं जानना चाहिए.
स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन की मौत
गरिमा ने आगे कहा कि इससे उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ सकता है. जुबीन की वाइफ ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए और मुझे सभी उचित जांच और सवालों के जवाब चाहिए. गौरतलब है कि सिंगर जुबीन गर्ग की स्कूबा डाइविंग के दौरान सिंगापुर में मौत हो गई थी. जुबीन गर्ग के निधन से उनका परिवार और फैंस अभी भी बेहद दुखी हैं. सभी जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं. सिंगर के डेथ केस में आगे की जांच चल रही है.
यह भी पढ़ें- ‘दुआ में बहुत असर है…’, Diljit Dosanjh ने कॉन्सर्ट के बीच किसके लिए मांगी दुआ? देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines