Zubeen Garg Death Mystry: फेमस सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को हुआ. उनकी मौत ने फैंस को हिलाकर रख दिया. असम से लेकर हिंदी और अन्य भाषाओं में गाने गा चुके जुबिन की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में थी. ऐसे में जब उनकी मौत की खबर पता चली तो सन्नाटा ही पसर गया. उनका अचानक से दुनिया से चले जाना चौंकाने वाला था. इस पर पहले तो किसी को यकीन नहीं हुआ. शुरुआती रिपोर्ट में इसे एक सामान्य केस बताया गया कि पानी में डूबने की वजह से उनकी मौत हुई. लेकिन, जब असम सरकार ने SIT के हाथों में इस केस को सौंपा तो कई खुलासे और गिरफ्तारियां भी हुईं. सामने आई फोटोज, वीडियो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मौत की कहानी को सस्पेंस में बदल दिया.
जुबीन गर्ग के मौत के केस में तब नया मोड़ आया, जब असम पुलिस के मैनेजक और आयोक पर हत्या का केस दर्ज किया गया. इसके बाद इस केस को लेकर मामला गरमाता चला गया, जिसकी वजह से आज उनके प्रशंसक अपने चहेते सिंगर की मौत की वजह को जानना चाहते हैं और ये भी जानना चाहते हैं कि उस यॉट पर आखिर क्या हुआ था? इस पर आज भी रहस्य बना हुआ है कि क्या जुबीन को सच में पानी में डुबोया गया था या फिर वह खुद से ही पानी में डूब गए थे. शुरुआती रिपोर्ट में हत्या या किसी अपराध का कोई सबूत नहीं मिला तो इसे हादसा कह दिया गया था. लेकिन, उनके चाहने वाले इस संयोग को मानने के लिए तैयार नहीं थे.
यह भी पढ़ें: क्या Zubeen Garg को दिया गया जहर? सिंगर के बैंडमेट का चौंकाने वाला दावा
मौत की आधिकारिक पुष्टि और वीडियो ने खड़े किए सवाल
द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट और सिंगापुर पुलिस के अनुसार, जुबीन की मौत पानी में डूबने से हुई. 19 सितंबर को उन्हें सेंट जॉन्स आइलैंड के पास पानी से बेहोशी की हालत में निकाला गया था. फिर अस्पताल ले जाया गया तो उन्हों मृत घोषित कर दिया गया. हॉस्पिटल की ओर से डेथ सर्टिफिकेट में उनकी मौत की वजह पानी में डूबने से बताई गई. लेकिन शक और साजिश की सूई यहीं खत्म नहीं हुई. इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ, जो मौत से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आया था. इसमें देखने के लिए मिला था कि वह यॉट से पानी में कूदते हुए नजर आए थे. पहले तो वह लाइफ जैकेट पहनकर उतरे लेकिन फिर कुछ देर बाद उसे उतार दिया और दोबारा पानी में कूदे थे.
इस वीडियो में देखने के लिए मिला था कि सिंगर पानी में तैरते हुए ट्यूब पकड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर फिसल जाते हैं. गवाहों ने भी कहा कि उनकी हालत उसी समय बिगड़ी थी. यह वो समय था जब सारा केस ही पलट गया.
यह भी पढ़ें: समय रैना ने RJ Mahvash संग धनश्री का उड़ाया मजाक, युजवेंद्र चहल का मजेदार रिएक्शन वायरल
जुबीन गर्ग की पत्नी ने उठाए सवाल
वहीं, जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने जांच एजेंसियों पर भरोसा जताया. मगर उन्होंने कई सवाल भी खड़े किए और कहा कि उनके पति का आग और पानी का फोबिया था तो उन्हें तैराकी के लिए भेजा क्यों गया? जब उनकी हालत बिगड़ तो उन्हें मदद क्यों नहीं दी गई? सैकिया ने इस पर भी सवाल उठाया कि क्यों 18 सितंबर की रात को उन्होंने ये नहीं बताया कि वह अगली सुबह स्विमिंग करने जा रहे हैं? गरिमा ने इस सवालों के बाद शक भी जताया कि प्लान अचानक बना और इसमें साजिश हो सकती है.
इतना ही नहीं, गरिमा ने 28 सितंबर को सीआईडी को ईमेल भेजकर मामले में जांच की मांग की थी. उनकी शिकायत और मांग के बाद असम पुलिस के डीजीपी ने 10 सदस्यी स्पेशल जांच टीम (SIT) का गठन किया. ये टीम अब जुबिन की मौत से जुड़ी 60 एफआईआर की जांच कर रही है. जांच टीम की ओर से इस मामले में करीब दर्जनों लोगों को नोटिस भेजा गया. इस लिस्ट में फेस्टिवल ऑर्गेनाइजर श्यामकानू महंता और जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा का नाम सबसे आगे है.
गिरफ्तारियां, लुक आउट नोटिस जारी और कार्रवाई
जुबीन गर्ग केस में आगे गिरफ्तारियों का सिलसिला भी जल्द शुरू हो गया. इस लिस्ट में सबसे पहले अरेस्ट की गाज उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और ऑर्गेनाइजर श्यामकानू महंता को गिरफ्तार किया गया. सिद्धार्थ को गुरुग्राम और महंता को दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया. फिर दोनों को गुवाहाटी लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. इसके बाद जुबिन के करीबी सहयोगियों को सिंगर अमृताप्रभा महंता और को-म्यूजिशियन शेखरज्योति गोस्वामी को अरेस्ट किया गया. क्योंकि ये दोनों यॉट पर मौजूद थे. अब तक इस केस में चार गिरफ्तारी हो चुकी है. इतनी गिरफ्तारी और तमाम खुलासे जुबिन की मौत को हादसा मानने वालों के लिए शॉकिंग साबित हुई. इसके बाद भी सिंगर की मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती रही.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 ने 2 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर पार किए 100 करोड़, SSKTK का कैसा हाल?
साजिश या फिर हादसा?
जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उनकी मौत की गुत्थी और भी उलझ गई. उनका पोस्टमार्टम हुआ और रिपोर्ट को भारतीय उच्चायोग को सौंप दी गई. इसमें उनकी मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया. फिर गुवाहाटी में उनका दोबारा पोस्टमार्टम हुआ. इसकी रिपोर्ट को सीआईडी के पास है. लेकिन, पब्लिक नहीं की गई. अब लोगों के मन सवाल ये खड़ा हो गया कि आखिर दोनों रिपोर्ट में अंतर क्या है? केस पर रहस्य बरकरार है. असम सरतार ने इशारा भी किया कि जरूरत पड़ी तो जांच सीबीआई को भी सौंपी जा सकती है. ऐसे में अगर साबित हो जाता है कि ये हादसा नहीं साजिश थी तो मामला सिंगापुर में ही चलेगा. वहीं, अगर हादसा साबित हो गया तो मामला खत्म हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna और Vijay Devarakonda ने गुपचुप रचाई सगाई? शादी की तारीख भी आई सामने
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 hr agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
2 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
22 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines