Zubeen Garg Death Case: मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले की जांच अभी भी चल रही है. इस केस में रोज नए-नए अपडेट्स भी आ रहे हैं. जुबीन गर्ग के निधन से अभी भी उनका परिवार बाहर नहीं निकल पाया है. फैंस को भी सिंगर की अचानक हुई मौत से बेहद हैरानी हुई थी. अब मामले में नया मोड़ आ गया है और जुबीन की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा है. आइए जानते हैं कि क्या है ये लेटेस्ट अपडेट?
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा केस
जुबीन गर्ग की मौत मामले में लेटेस्ट अपडेट ये है कि सिंगर की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा है. आरोपी नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आरोपी ने मांग की है कि सिंगर की मौत के मामले की जांच असम पुलिस की SIT से NIA या CBI को ट्रांसफर की जाए. इतना ही नहीं बल्कि उसने मामले की निगरानी सुप्रीम कोर्ट को रिटायर्ड जज से कराने की भी मांग की है.
याचिका में संशोधन
इसके अलावा इस मामले से जुड़ी FIR को असम से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की है. गौरतलब है कि 30 सितंबर को दाखिल इस याचिका में सख्त कार्रवाई से संरक्षण भी मांगा गया था, लेकिन इसके बाद उसकी गिरफ्तार हो गई. वकीलों के मुताबिक अब इस याचिका में संशोधन किया जाएगा. इसके अलावा सिंगर जुबीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी इंडिया आ चुकी है.
सिंगापुर पुलिस ने सौंपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
सिंगापुर पुलिस ने जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भारत को सौंप दी है. इसके अलावा सिंगर के निधन से संबंधित प्रारंभिक निष्कर्षों की एक कॉपी भी भारतीय उच्चायोग को सौंपी गई है. जानकारी है कि भारत की तरफ से मांग की गई थी. इतना ही नहीं बल्कि मामले में सिंगापुर पुलिस ने लोगों से खास अपील भी की है.
अफवाहों से दूर रहने की अपील
सिंगापुर पुलिस का कहना है कि जुबीन के सम्मान में उनकी मौत के हालातों से जुड़ी कोई भी फोटो या फिर वीडियो को शेयर ना किया जाए. अफवाहों पर ध्यान ना दें और झूठ से दूर रहें. गौरतलब है कि इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले की जांच चल रही है. साथ ही पुलिस ने इस केस पर जानकारी देते हुए कहा कि शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को पूछताछ के बाद अरेस्ट किया गया है.
19 सितंबर को हुई थी जुबीन की मौत
मामले पर बात करते हुए असम पुलिस की सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने जानकारी दी कि शेखरज्योति और अमृतप्रभा महंत को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. गौरतलब है कि 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान सिंगर जुबीन की मौत हो गई थी. जुबीन की मौत कैसे हुई? इसका जवाब किसी के पास नहीं है.
यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor ने प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच पैप्स को किया इग्नोर, बिना पोज दिए निकल गईं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
26 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
52 mins agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
4 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
5 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
6 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
10 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines