बॉलीवुड में ‘या अली’ जैसे हिट गाने देने वाले सिंगर जुबीन गर्ग इस दुनिया में नहीं हैं. उनका निधन 20 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हो गया था. उनका दुनिया को अलविदा कह देना फैंस को गहरी चोट जैसा था. उनकी अंतिम यात्रा में लाखों लोगों की भीड़ पहुंची थी. ऐसे में अब म्यूजिशियन और सिंगर अनु मलिक ने उन्हें याद किया और बताया कि वह काफी प्यार इंसान थे. अनु मलिक और जुबीन ने साथ में साल 2003 में आई फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ और 2008 में ‘मिशन इस्तानबुल’ में साथ में काम किया था. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, जुबीन गर्ग के निधन के बीच अनु मलिक ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की. इस बातचीत में उन्होंने सिंगर को याद किया और उनके बारे में बताया कि वह बहुत प्यार और शालीन इंसान थे. अपनी मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनसे किसी और के जरिए असम में उनसे मिले थे. अनु मलिक बताते हैं कि उन्होंने उन्हें (जुबीन) ‘फिजा’ में गाना गवाया था.
यह भी पढ़ें: 90s की वो अभिनेत्री, जिसने प्यार के लिए ठुकरा दी इंडस्ट्री, फिर मुंडवा लिया था सिर, पहचानिए कौन?
अनु मलिक ने कहा- ब्लैकआउट हो जाते थे जुबीन
इसी बातचीत के दौरान अनु मलिक ने जुबीन के स्वास्थ्य के बारे में भी बात की और दावा किया कि जुबीन ने उन्हें उनकी हेल्थ समस्या के बारे में बताया था. अनु कहते हैं कि जुबीन उन्हें बताया करते थे कि वह अचानक से ब्लैकआउट हो जाते थे. म्यूजिशियन ने उन्हें जांच करवाने और इलाज कराने की सलाह भी दी थी. सिंगर को उनके ‘बॉर्डर’ वाले म्यूजिक पर गर्व होता था.
यह भी पढ़ें: 1100 करोड़ कमाने वाली वो फिल्म, जिसमें 18 साल बड़े हीरो की मां बनीं ये एक्ट्रेस, पहचानिए कौन?
मुंबई वापस नहीं आना चाहते थे जुबीन गर्ग
इतना ही नहीं, अनु मलिक दावा करते हैं कि वह जुबीन को मुंबई में रहने के लिए कहा करते थे. ताकि उन्हें और ज्यादा बेहतर काम मिल सके. लेकिन, सिंगर यहां आना नहीं चाहते थे क्योंकि उन्हें अपनी मिट्टी से प्यार था. इसे वह किसी सूरत में छोड़ना नहीं चाहते थे. अनु ने जुबीन की बात को याद करते हुए कहा था कि एक बार सिंगर ने उनसे कहा भी था कि वह कभी मुंबई वापस नहीं आना चाहते. जुबीन ने कहा था कि वह केवल उनके बुलाने पर आएंगे और गाना गाकर वापस लौट जाएंगे.
यह भी पढ़ें: अजनबी के एक ऑफर ने बनाया एक्टर, खूखांर विलेन बन बॉलीवुड में छाए; पहचाना कौन है ये सितारा?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines