Deepinder Goyal Talk About His Love Story: कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ का नया एपिसोड काफी मजेदार रहा। शो में बिजनेस की दुनिया के 4 दिग्गज पहुंचे जिनके साथ कपिल ने कई सारी बातचीत और हंसी-मजाक किया। शो में इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति अपनी पत्नी सुधा मूर्ति के साथ बतौर गेस्ट पहुंचे। उनके अलावा फूड ऐप जोमैटो के CEO दीपेंद्र गोयल भी अपनी वाइफ ग्रीसिया मुनोज (उर्फ जिया गोयल) के साथ आए। इस दौरान कपिल शर्मा ने अपने दर्शकों से कहा कि दीपेंद्र पंजाब के रहने वाले हैं, जबकि जिया मैक्सिको की रहने वाली हैं। दोनों ने पिछले साल ही शादी की है। इसके बाद कपिल ने उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछा जिस पर देवेंद्र ने अपनी दिलचस्प लव स्टोरी बताई।
दीपेंद्र ने सुनाई अपनी लव स्टोरी
शो के दौरान कपिल शर्मा ने जोमैटो के CEO दीपेंद्र गोयल और उनकी वाइफ जिया गोयल से दर्शकों को इंट्रोड्यूस कराया। इस दौरान कॉमेडियन ने मजाक करते हुए कहा कि दीपेंद्र पंजाब के रहने वाले हैं। पंजाबी यूके में शादी कर ले, कनाडा, अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया में शादी कर ले तो हैरानी नहीं होती है। पंजाबी सभी जगह बसे हुए हैं। हालांकि मैक्सिको में हमारा टर्न ओवर कम है। इसके बाद कपिल दीपेंद्र से पूछते हैं कि कैसे मुमकिन हुआ था.. आप मैक्सिको गए थे या जिया पंजाब आई थीं? इस पर जोमैटो के CEO ने कहा कि उनकी वाइफ दिल्ली आई हुई थीं।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma का झूठ Sudha Murty ने पकड़ा, बोलीं-मुझसे पंगा नहीं लेना…
दीपेंद्र गोयल ने कहा, ‘मैं काफी दिनों से सिंगल था और मेरे दोस्त मुझे डेट पर भेजते रहते थे। हालांकि उन्होंने मुझसे कहा था कि किसी भी लड़की के लिए सीरियस नहीं होना। एक दिन जिया इंडिया आईं और इनका दोस्त मिला। उसने मुझे फोन करते हुए कहा कि एक लड़की आई हुई है। मैंने भी उससे मिलने के लिए हामी भर दी। फिर मेरे दोस्त ने कहा कि पक्का आ जा.. तेरी इसके साथ में शादी हो जाएगी।’ दीपेंद्र ने आगे कहा, ‘मैंने अपने दोस्त से कहा कि तुमने मुझे बोला था किसी भी लड़की के साथ सीरियस नहीं होना है। उसने कहा कि जब ऐसी लड़की मिलेगी तो शादी करेगा ही ना… इसके बाद मैं जिया से मिलने पहुंचा। इसके बाद जब हम मिले तो अब…’
जिया ने बताई अपनी फेवरेट डिश
दीपेंद्र गोयल की दिलचस्प लव स्टोरी सभी कपल के लिए तालियां बजाते हैं। हालांकि कपिल शर्मा यहां भी जज अर्चना पूरन सिंह की टांग खींचने का मौका नहीं छोड़ते हैं। वह जोमैटो के CEO दीपेंद्र गोयल से कहते हैं, ‘हमें अर्चना जी ने कुछ और ही कहानी सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि आप दोनों जोमैटो पर मिले थे। जिया ने कुछ फूड ऑर्डर किया था। दीपेंदर ने आपकी फोटो देखी और उन्होंने कहा कि मैं जाऊंगा और पर्सनली जिया को फूड डिलीवरी करूंगा।’ कपिल की यह बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं। वहीं जिया गोयल कहती हैं कि यही सच्चाई है।
इसके बाद कपिल जिया से पूछते हैं कि उन्हें पंजाबी खाने में क्या पसंद है? इसके जवाब में दीपेंद्र गोयल की वाइफ कहती हैं, ‘मैंने इंडियन फूड ट्राई किया है। हालांकि मेरे लिए पंजाबी और इंडियन फूड में अंतर करना मुश्किल है। मुझे पता है कि यहां बहुत सारी डिशेज हैं। बहुत सारे कल्चर हैं और बहुत सारी भाषाएं हैं।’ इस पर अर्चना उनसे पूछती हैं कि उनकी फेवरेट इंडियन डिश कौन सी है? इस पर जिया कहती हैं कि उन्हें छोले भटूरे बहुत पसंद है।
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
38 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines