Janhvi Kapoor Copied Zeenat Aman Style: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने फैंस को एंटरटेन करने का एक मौका नहीं छोड़ती। चाहे फिल्में हो या फिर सोशल मीडिया हर तरफ जान्हवी ही छाई रहती हैं। फैंस को एक्ट्रेस का हर लुक और हर स्टाइल पसंद आता है। लेकिन अब हाल ही में किसी ने एक्ट्रेस पर उनका लुक चोरी करने का आरोप लगा दिया है। बता दें, किसी फैन या ट्रोलर ने नहीं बल्कि खुद बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) ने अब सभी के सामने जान्हवी पर उनका स्टाइल चोरी करने का इल्जाम लगाया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
यह भी पढ़ें:
‘अपने दिल का एक छोटा सा टुकड़ा शेयर कर रहा हूं’, कौन है Salman Khan के साथ दिख रही मिस्ट्री गर्ल?
जान्हवी ने किया जीनत को कॉपी?
दरअसल, कुछ देर पहले जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। और वीडियो बनाते हुए है मिरर में कहती हैं लैला मैं लैला। उनका ऑउटफिट और उनकी अदाएं इस दौरान देखने लायक हैं। एक्ट्रेस इस वाइट ऑउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस भी उनकी अब तारीफ करते नहीं थक रहे। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि उनके ऑउटफिट से लेकर एक्सेसरीज तक सब कुछ जीनत अमान के लुक से मेल खाता है जो उन्होंने ‘लैला मैं लैला’ गाने के दौरान लिया था। जान्हवी का पूरा लुक ही जीनत से इंस्पायर्ड हैं।
जीनत ने दी जान्हवी को चुनौती
एक्ट्रेस ने खुद इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘Call me Gen Z-eenat #MadeToBeIconic’ बस फिर क्या था फैंस के रिएक्शन की इस वीडियो पर झड़ी लग गई। इसी बीच एक्ट्रेस जीनत अमान ने जान्हवी के इस वीडियो पर कमेंट किया, ‘मेरा स्टाइल चोरी किया है, अब मुझे अपना फैन बेस चुराते हुए देखो!’ अब उनका ये कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसे बेहद हलके मजाकिया अंदाज में लिखा है। बाकी कई और सेलेब्स ने भी जान्हवी के इस वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार लुटाया है। वहीं, जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘कमबैक करने का समय आ गया है! आइए इन बच्चों को दिखाएं कि ये कैसे किया जाता है!’
एक्ट्रेस पर मर-मिटे फैंस
वहीं, फैंस की बात करें तो सभी लोग एक्ट्रेस को इस अवतार में देखकर उन पर फिदा हो गए हैं। कोई उनके खूबसूरत बता रहा है तो कोई कमेंट कर रहा है, ‘ये मुझे हवा हवाई की याद दिलाता है।’ एक फैन ने लिखा, ‘आप एक एंजेल हैं।’ इसी बीच एक यूज़र ने लिखा, ‘बस ऐसा फिगर हो जाए, जीवन सफल हो।’ कुछ लोग तो एक्ट्रेस के बुरी तरह से दीवाने हो गए हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines