Zee-5 Top 5 Shows: ओटीटी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऑफिस की भाग-दौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर वीकेंड पर लोग ओटीटी पर ही सीरीज और मूवीज देखना पसंद करते हैं। जी-5 पर कुछ शोज इतने ट्रेंड कर रहे हैं कि इन्हें आप अपने वीकेंड पर देखने के लिए अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। इस लिस्ट में ‘छोरियां चली गांव’ से लेकर ‘बैकेती’ तक शामिल हैं। चलिए जानते हैं और कौन-कौन से शोज ट्रेंड कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: Netflix पर भारत में ट्रेंड कर रहीं ये 5 फिल्में, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की फिल्में लिस्ट में शामिल
Chhoriyan Chali Gaon
रणविजय सिंह का ये रियलिटी शो जी-5 पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस के बीच इसका काफी बज भी दिखाई दे रहा है। वहीं इस शो में टीवी की मशहूर हसीनाएं अपनी ग्लैमरस से भरी दुनिया को त्याग गांव की जिंदगी जी रही हैं। इस शो को आप अपने फ्री टाइम में देख सकते हैं।
Chhal Kapat
श्रिया पिलगांवकर की ये मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज भी इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसमें आपको हर मोड़ पर थ्रिल और सस्पेंस का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। वहीं सीरीज में श्रिया के साथ-साथ काम्या अहलावत और अनुज सचदेवा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
Sattamum Needhiyum
ये कोर्ट ड्रामा वेब सीरीज भी जी-5 पर ट्रेंड कर रही है। इसे बालाजी सेल्वराज ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस सीरीज में नम्रिता और सरवनन लीड रोल में नजर आए हैं। इस सीरीज का अभी तक एक ही सीजन रिलीज किया गया है। वहीं आप इसे अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं।
Auto Shankar
रंगा याली के डायरेक्शन में बनी ये वेब सीरीज क्राइम के साथ-साथ थ्रिलर भी है। इसकी कहानी एक ऑटो चालक के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें अप्पानि सारथ और अर्जुन चिदम्बरम लीड रोल में नजर आए हैं।
Bakaiti
शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग की ये सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है। वहीं रिलीज होते ही ये जी-5 पर ट्रेंड कर रही है। इसमें आपको मिडिल क्लास परिवार के बारे में चीजें देखने को मिलेंगी। इसे अमित गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। वहीं वीकेंड पर फैमिली के साथ देखने के लिए ये बेस्ट है।
यह भी पढ़ें: OTT पर दस्तक देने जा रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज, थ्रिलर-सस्पेंस और ड्रामा सब मिलेगा एक साथ!
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
9 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
10 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
11 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
12 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
13 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines