Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के आगाज से पहले फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। हाल ही में कई सेलेब्स के नाम से पर्दा उठा है, जिन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। साथ ही वो नाम भी रिवील हो गए, जिन्होंने इस साल इस शो का ऑफर ठुकरा दिया है। अब इन सबके बीच 2 और स्टार्स को अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई है। मशहूर यूट्यूबर जैन सैफी और एक्टर नाजिम अहमद को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।
जैन सैफी और नाजिम अहमद को मिला ‘बिग बॉस’ का ऑफर
‘बिग बॉस’ से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट देने वाले सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी गई है कि जैन सैफी और नाजिम अहमद भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ का हिस्सा बन सकते हैं। आपको बता दें, जैन सैफी के इंस्टाग्राम हैंडल पर 11.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दूसरी तरफ नाजिम अहमद के इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं। इन दोनों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि ये दोनों इस रियलिटी शो का हिस्सा बनें। इनके ‘बिग बॉस’ में आने से यूथ भी शो की तरफ अट्रैक्ट होगा और TRP भी बढ़ जाएगी।
जैन सैफी को पहले भी किया गया था अप्रोच
बताया जा रहा है कि जैन सैफी और नाजिम अहमद इस वक्त मेकर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। शो को लेकर बातचीत जारी है और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो ये दोनों सलमान खान के शो में दिखाई दे सकते हैं। आपको बता दें, जैन सैफी को इससे पहले भी ‘बिग बॉस’ का ऑफर मिल चुका है। उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि, तब उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था। अभी तक इन दोनों में से किसी की भी एंट्री कन्फर्म नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif के बर्थडे पर दिखी Vicky Kaushal की रोमांटिक साइड, सबके सामने कहा ‘आई लव यू’
ये सेलेब्स रिजेक्ट कर चुके हैं ऑफर
अभी सिर्फ जैन सैफी और नाजिम अहमद की शो के मेकर्स से बातचीत चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ मिक्की मेकओवर को ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए लगभग कन्फर्म बताया जा रहा है। जबकि पुरव झा, राज कुंद्रा, मुनमुन दत्ता, जन्नत जुबैर, समय रैना, शरद मल्होत्रा, राम कपूर और कृष्णा श्रॉफ जैसे सेलेब्स इस शो के ऑफर को एक्सेप्ट करने से इंकार कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
8 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
10 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
10 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
12 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines