बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने लुक्स से ऑडियंस का दिल जीता है. इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो अब पर्दे से गायब हो गए हैं. लेकिन इसके बाद भी फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने स्क्रीन पर शाहरुख खान का भाई बनकर ऑडियंस का दिल जीता था. आज ये सितारा बॉलीवुड से दूर है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं. हम जायेद खान की बात कर रहे हैं. ‘मैं हूं ना’ फिल्म में शाहरुख खान का भाई बनकर एक्टर ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. चलिए जायेद खान के बारे में डिटेल में जानते हैं.
बॉलीवुड करियर
बॉलीवुड एक्टर संजय खान और जरीन खान के बेटे जायेद खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई ‘चुरा लिया है तुमने’ फिल्म से की थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिकॉर्ड नहीं बना पाई थी. इसके बाद साल 2004 में वो शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ में लकी के किरदार में नजर आए. इस फिल्म से जायेद खान को बॉलीवुड में पहचान मिली. लड़कियां जायेद के लुक्स की दीवानी हो गई थीं.
यह भी पढ़ें: वो डायरेक्टर जिसने 22 साल में दी 6 सुपरहिट फिल्में, हर मूवी में मिली जिंदगी की सीख; पहचाना कौन?
फ्लॉप फिल्मों के बाद छोड़ा बॉलीवुड
‘मैं हूं ना’ के बाद साल 2005 में एक्टर की एक नहीं बल्कि लगातार 3 फिल्में रिलीज हुईं. इन तीनों फिल्मों में ‘शादी नंबर वन’, ‘वादा’ और ‘शब्द’ शामिल थीं. एक के बाद एक रिलीज हुई ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरी. इन फिल्मों के बाद जायेद खान ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया. इसके बाद जायेद खान किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए. भले ही फिल्मों में जायेद को अब देखा ना जाता हो लेकिन उन्हें बॉलीवुड की पार्टीज में अक्सर देखा जाता है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Manya Anand? जिन्होंने Dhanush के मैनेजर पर कास्टिंग काउच का लगाया आरोप
ऋतिक रोशन से खास कनेक्शन
बता दें जायेद खान का रिश्ता ऋतिक रोशन से भी काफी खास रहा है. जायेद ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान के भाई हैं. वहीं हाल ही में एक्टर पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा था. जायेद खान की मां जरीन खान के निधन से उनके साथ-साथ इंडस्ट्री में भी गम का माहौल था. जायेद खान ने अपनी मां की इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया था. इस दौरान ऋतिक रोशन की फैमिली भी मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी थी.
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines