हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zareen Khan Birthday: एक्ट्रेस नहीं एयर होस्टेस बनना चाहती थीं जरीन खान, लेकिन सलमान खान से मुलाकात ने खोल दिये बॉलीवुड के दरवाजे

विज्ञापन

Zareen Birthday: बॉलीवुड की ब्यूटीफुल और एक्ट्रेस जरीन खान आज यानी 14 मई को अपना 37वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। कटरीनी कैफ की हमशक्ल मानी जाने वाली जरीन जब फिल्म वीर में सलमान खान के साथ नजर आईं तो सभी ने उन्हें कटरीना कैफ समझ लिया था।

लेकिन सभी यह जानकर दंग रह गए की वो कटरीना नहीं बल्की जरीन खान हैं। एक्ट्रेस इसके अलावा कई और फिल्मों में भी नजर आईं जिसमें उनके बोल्ड अंदाज ने सभी को उनका फैन बना दिया। आज जरीन खान के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि जरीन खान का जन्म 14 मई 1987 को मुंबई में हुआ था। जब जरीन खान 12वीं क्लास में थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। और तलाक के कुछ समय बाद ही उनके पिता का इंतकाल हो गया। जरीन ने बचपन से सपना देखा था कि वो बड़ी होकर डॉक्टर बनें लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ के चलते जरीन ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और काम की तलाश में निकल पड़ीं।

विज्ञापन

कॉल सेंटर से की शुरुआत Zareen Khan Birthday

घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरीन ने पढ़ाई छोड़ काम की तलाश शुरू की, और बड़ी परेशानियों के बाद उन्हें एक कॉल सेंटर में जॉब मिल गई। इसके अलावा उन्होंने कई प्रदर्शनियों में एक प्रमोटर के तौर पर भी काम किया, लेकिन उन्हे अपने काम से संतुष्टि नहीं हुई तो उन्होंने एयर होस्टेस बनने का फैसला किया।

बनना चाहती थीं एयर होस्टेस Zareen Khan Birthday

जरीन को अपने एयर होस्टेस बनने के फैसले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत की। आपको पता हो कि उस समय जरीन का वजन 100 किलो था, तो उन्होंने सबसे पहले अपने वजन को कम किया और फिर उसके बाद उन्होंने सारे राउंड क्लियर कर लिए। लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था और उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई। दरअसल सलमान ‘युवराज’ की शूटिंग के दौरान उनकी नजर जरीन पर पड़ी और उन्होंने जरीन को अगली फिल्म में काम करने का ऑफर दिया जिसे वो मना नहीं कर पाईं और हां कह दी।

विज्ञापन

‘वीर’ फिल्म से की थी बॉलीवुड में एंट्री

कई एक्ट्रेस के लिए गॉड फादर बने सलमान खान जरीन के लिए भी किसी गॉड फादर से कम नहीं रहे और उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म ‘वीर’ से अपना डेब्यू किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई और फिल्मों हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 2, वजह तुम हो, अकसर 2, और 1921 में भी काम किया और सभी को अपने शानदार अभिनय का परिचय किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola