Zarine Khan Death News: एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान के निधन से बॉलीवुड में शोक लहर दौड़ गई. जरीन खान के बेटे जायेद खान और बेटी सुजैन खान भी सदमे में दिखाई दिए. बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इस मुश्किल घड़ी में अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ खड़े नजर आए. जरीन खान को अंतिम विदाई देने ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे. दोनों ने सुजैन खान का दुख बांटा. ऋतिक के रिश्ते सुजैन खान के साथ-साथ उनके परिवार से भी काफी अच्छे थे. वहीं अब जरीन खान और ऋतिक रोशन के रिश्ते कैसे थे इस पर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. चलिए जानते हैं एक्स सास-दामाद का बॉन्ड कैसा था?
कैसा था रिश्ता?
ऋतिक रोशन भले ही सुजैन खान से अलग हो गए थे लेकिन सुजैन के साथ उनका रिश्ता काफी अच्छा था. अक्सर दोनों को साथ में पार्टी करते हुए भी देखा गया है. सुजैन के साथ-साथ ऋतिक की बॉन्डिंग सुजैन के भाई जायेद खान से भी अच्छी है. ऋतिक रोशन और जरीन खान का रिश्ता भी बेहद खास था. फिल्मफेयर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में सुजैन की मां जरीन खान ने अपने एक्स दामाद की तारीफ करते हुए कहा था कि ऋतिक नेकदिल इंसान हैं.
यह भी पढ़ें: संजय खान की पत्नी जरीन कतरक का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
जरीन खान ने की थी तारीफ
जरीन ने उस इंटरव्यू में ये भी कहा था कि ऋतिक आध्यात्मिक गुरु बन सकते हैं क्योंकि उन्हें कभी गुस्सा नहीं आता. ऋतिक कभी किसी से दुश्मनी भी नहीं रखते हैं. जरीन ने ये भी कहा था कि वो उनकी बेटी के बच्चों के पिता हैं और वो हमेशा एक परिवार ही रहेंगे. जरीन के इस इंटरव्यू से तो साफ था कि ऋतिक अपनी एक्स सास जरीन खान का काफी ध्यान रखते थे.
यह भी पढ़ें: फोटो में दिख रही बच्ची को पहचानते हैं? 54 साल की उम्र में हैं सिंगल, पिता थे पाकिस्तान के फेमस अभिनेता
सुजैन संग भी अच्छी बॉन्डिंग
वहीं ऋतिक रोशन सुजैन खान से तलाक लेने के बाद भी उनके साथ वेकेशन एन्जॉय करते दिखते हैं. सुजैन और ऋतिक अपने बच्चों के लिए आपस में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. बता दें ऋतिक और सुजैन की शादी 2000 में हुई थी और साल 2013 में दोनों ने तलाक भी ले लिया था. अब ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं. सबा और ऋतिक को अक्सर सुजैन के साथ पार्टी करते हुए भी देखा जाता है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines