Zarine Khan Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. जरीन खान के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. मां को खोने से सुजैन खान और जायेद खान बुरी तरह टूट गए हैं. वहीं जरीन खान का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाजों से किया गया. जरीन पारसी थीं और उनके पति संजय खान मुस्लिम हैं इसके बाद भी जरीन खान का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाजों से किया गया. दरअसल जरीन खान की आखिरी इच्छा था कि उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया जाए. इसी को मानते हुए उनके बेटे जायेद खान ने जनेऊ पहनकर अपनी मां को मुखाग्नि दी.
जरीन खान धर्म से पारसी थीं और उन्होंने शादी के बाद भी इस्लामिक धर्म नहीं अपनाया था. पारसी रीति रिवाजों में पार्थिव शरीर को टॉवर ऑफ साइलेंस पर रखा जाता है और शव को खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया जाता है, जिसे गिद्द खाते हैं. निधन से पहले ही जरीन खान ने अपनी फैमिली को कहा था कि उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से ही किया जाना चाहिए. जरीन खान को अंतिम विदाई देने टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे. वहीं एक्स वाइफ सुजैन खान को सहारा देने ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines