Zarine Khan Death News: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी जरीन खान के निधन से इंडस्ट्री में मातम सा छा गया है. टीवी एक्टर्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, सभी जरीन खान को अंतिम विदाई देने पहुंचे. मां के जाने का सदमा सबसे ज्यादा उनके बच्चों सुजैन खान और जायेद खान को लगा. सोशल मीडिया पर सुजैन और जायेद के वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिनमें दोनों नम आंखों के साथ मां जरीन खान को अंतिम विदाई दे रहे हैं. अंतिम संस्कार में सुजैन खान के एक्स पति ऋतिक रोशन भी शामिल हुए और इस मुश्किल घड़ी में अपनी एक्स वाइफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखे.
सबा और ऋतिक ने सुजैन को किया सपोर्ट
जरीन खान के अंतिम संस्कार में ऋतिक रोशन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आईं. ऋतिक और सबा दोनों ही इस दुखद समय में सुजैन को इमोशनल सपोर्ट देने पहुंचे. ऋतिक और सबा की एक वीडियो सामने आई है जिसमें दोनों साथ में जरीन खान को अंतिम विदाई देने जा रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर ऋतिक की भी काफी तारीफ हो रही है सुजैन से तलाक के बाद भी ऋतिक जरीन खान के अंतिम संस्कार में परिवार को संभालने पहुंचे.
यह भी पढ़ें: Zarine Khan से कैसा था ऋतिक रोशन का रिश्ता? इंटरव्यू में एक्स सास ने की थी एक्टर की तारीफ
दुख की घड़ी में भी नहीं छोड़ा साथ
ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता सुजैन खान से काफी खास है. ऋतिक और सबा को साथ में अंतिम संस्कार में देख साफ पता चल रहा है कि सुजैन के परिवार के साथ सबा आजाद का रिश्ता भी खास है. भले ही सुजैन खान ऋतिक की एक्स वाइफ हों लेकिन सबा को अक्सर सुजैन के साथ पार्टी करते भी देखा जाता है. वहीं अब अंतिम संस्कार में भी दोनों ने साथ में पहुंचकर जाहिर कर दिया कि मुश्किल घड़ी में दोनों सुजैन के साथ हैं.
यह भी पढ़ें: संजय खान की पत्नी जरीन कतरक का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
सुजैन किसे कर रहीं डेट?
बता दें सुजैन खान और ऋतिक रोशन का तलाक साल 2013 में हुआ था. इसके बाद भले ही दोनों अलग हो गए हों लेकिन दोनों अपने परिवार के साथ वेकेशन मनाते दिखते हैं. वहीं ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी ऋतिक के साथ सुजैन की पार्टी में शामिल होती हैं. ऋतिक से अलग होने के बाद सुजैन फिलहाल अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं. सुजैन और अर्सलान ने अपने रिश्ते की पुष्टि साल 2022 में की थी.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines