Zarina Wahab: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे कलाकार हैं, जो अपने किरदार में ढलने के लिए बेहद मेहनत करते हैं। इसमें मेल और फीमेल दोनों ही स्टार्स होते हैं। वहीं, अगर कोई धार्मिक फिल्म या सीरीज बनाई जाती है, तो उसको बनाने के लिए तमाम चीजों का ध्यान रखा जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने राधा का किरदार निभाने के लिए बेहद मेहनत की थी। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन हैं ये एक्ट्रेस और इन्होंने ऐसा क्या किया, तो आइए जानते हैं…
कौन हैं ये एक्ट्रेस?
दरअसल, हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री जरीना वहाब हैं। जी हां, हाल ही में जरीना ने खुद साल 1979 में आई फिल्म ‘गोपाल-कृष्ण’ में काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्माण राजश्री फिल्म्स के संस्थापक और फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के दादा ताराचंद बड़जात्या ने किया था।
ताराचंद बड़जात्या ने बताए नियम
एक्ट्रेस ने बताया कि ताराचंद बड़जात्या का विश्वास था कि सिनेमा अश्लीलता या हिंसा पर निर्भर नहीं है और ये इनके बिना भी सफल हो सकता है। ‘गोपाल-कृष्णा’ एक धार्मिक फिल्म है और इस फिल्म में जरीना वहाब और सचिन पिलगांवकर मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म के लिए मेकर्स के कुछ नियम थे, जिनके लिए वो बहुत सख्त भी थे।
नॉन-वेज खाना नहीं खाना
मेकर्स के सख्त नियमों में एक नियम ये भी था कि इस तरह की धार्मिक फिल्म की शूटिंग के दौरान नॉन-वेज खाना नहीं खाना है। इस दौरान जरीना को राधा का किरदार निभाना था, तो जाहिर है कि उनके लिए भी सख्त नियम थे। लेहरन रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि एक रात उन्हें फिल्म के सेट पर आने के लिए फोन आया था। जैसे ही फोन आया वो सहमत हुई और फिल्म के सेट पर जाने के लिए तैयार हो गई।
एक्ट्रेस ने किया सख्ती से पालन
उस दौरान जरीना को ताराचंद बड़जात्या के ऑफिस बुलाया गया था। उन्होंने एक्ट्रेस को उन नियमों के बारे में बताया और उन्हें समझाया, जिनका पालन उन्हें इस फिल्म को करने के लिए करना था। उस दौरान उन्होंने जरीना से कहा था कि वो फिल्म में राधा का किरदार निभा रही हैं, तो उन्हें पूरी तरह से नॉन-वेज खाना बंद करना होगा।
जरीना ने बदला लाइफस्टाइल
इसके बाद एक्ट्रेस ने इसका सख्ती से पालन किया और खुद के लाइफस्टाइल में बदलाव किया। जरीना ने वेज खाना शुरू किया। इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया कि मैं उनके नाम का तो खुलासा नहीं करूंगी, लेकिन फिल्म की 11 रील शूट करने के बाद उन्होंने हीरोइन को रिप्लेस किया था।
यह भी पढ़ें- Vikrant Massey ने एक्टिंग छोड़ने पर लिया U-TURN, क्या है 12वीं फेल एक्टर के पोस्ट का सच?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
6 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
8 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
9 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
9 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines