हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अस्पताल में भर्ती हुई सलमान खान की हीरोइन, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दिया हेल्थ अपड़ेट

विज्ञापन
Zareen Khan Hospitalized Due to Dengue

Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपड़ेट करती रहती है। अब जरीन खान ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि उन्हें डेंगू (Zareen Khan Hospitalized Due to Dengue) हो गया है।

अभिनेत्री को डेंगू बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक्ट्रेस ने फैंस से इसके लिए सावधानी बरतने के लिए कहा है। दरअसल, बदलते मौसम के चलते इस तरह की बीमारियां होती रहती है। एक्ट्रेस जरीन खान भी इस बीमारी से पीड़ित है और इसलिए उन्होंने फैंस से इससे बचने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें- इन 8 फिल्मों ने चौथे दिन की सबसे ज्यादा कमाई, जानें किस पोजिशन पर है गदर-2

विज्ञापन

Zareen Khan Hospitalized Due to Dengue

Zareen Khan ने पोस्ट कर दी जानकारी

जरीन खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। जरीन ने हाथ में ड्रिप लगाए हुए एक फोटो शेयर की थी। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जूस की फोटो शेयर करते हुए लिखा है #Recoverymode। एक्ट्रेस के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

डेंगू से बचने के लिए सावधानी बरतने को कहा

एक्ट्रेस ने डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए सावधानियों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। डेंगू से बचने के लिए स्वच्छ और मच्छर-मुक्त परिवेश बनाए रखने, मच्छर निरोधकों का उपयोग करने और सुरक्षात्मक कपड़े पहनने जरुरी हैं। साथ ही इसके लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

जरीन खान वर्कफ्रंट 

इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन खान ने फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘हाउसफुल 2’, ‘हेटस्टोरी 3’, ‘अक्सर 2’ जैसी फिल्में शामिल है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गिप्पी ग्रेवाल के साथ भी कुछ पंजाबी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। बता दें कि एक्ट्रेस आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में नजर आई थीं। फैंस को एक्ट्रेस की अदाकारी बेहद पसंद आती है और एक्ट्रेस के फोटोज और वीडियो पर भी फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola