Zara Hatke Zara Bachke Trailer: विक्की कौशल और सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए खूब चर्चा में हैं। उनकी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही रिलीज किया गया है। खुद फिल्म के स्टार ने इसका ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
‘जरा हटके जरा बचके’ का ट्रेलर रिलीज (Zara Hatke Zara Bachke Trailer)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर तो लग रहा है कि दोनों ने ही दमदार एक्टिंग की है। अब बात करते हैं कि ट्रेलर में आखिर है क्या। तो मूवी की स्टोरी इंदौर के दो लवर्स की स्टोरी है जिनका नाम है कपिल और सौम्या। ये प्रेमी जोड़ा कॉलेज के दिनों में एक दूसरे से प्यार करता है और परिवार की रजामंदी के बाद आखिरकार शादी कर लेता है। फिर शुरू होती है फिल्म की असली कहानी।
दोनों चाहते हैं तलाक
शादी के शुरुआती दिनों में इनके बीच बहुत प्यार होता है लेकिन वक्त बीतने के साथ दोनों का ये प्यार फीका पड़ने लगता है और आए दिन दोनों में लड़ाइयां होने लगती हैं। एक वक्त ऐसा आ जाता है कि दोनों एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं। फिर आती है तलाक की बारी। दोनों ही तलाक लेकर अलग-अलग जिंदगी बिताना चाहते हैं। फिल्म का सबसे हाईलाइटिंग प्वाइंट यह है कि कपिल और सौम्या का तलाक सिर्फ इन दोनों में नहीं, बल्कि सहपरिवार होगा।
फैंस में एक्साइटमेंट
फिल्म का दमदार ट्रेलर देख फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फैंस सोशल मीडिया पर मिला जुला रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है, जबकि दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। वहीं विक्की कौशल और सारा अली खान के अलावा फिल्म में कई सीनियर स्टार्स नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
27 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines