Zara Hatke Zara Bachke B.O Collection Day 6: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्टारर फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) सिल्वर स्क्रीन पर लगातार अपना कमाल दिखा रही है। 2 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने 6वें दिन औसतन कमाई की है।
6वें दिन का कलेक्शन (Zara Hatke Zara Bachke B.O Collection Day 6)
सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) फैंस को थिएटर तक लाने में कामयाब रही है। फिल्म को पहले दिन से ही ऑडियन्स का प्यार मिल रहा है। वीकेंड पर फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था लेकिन उसके बाद इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। अब 6वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है आइए इसपर एक नजर डालते हैं। विक्की-सारी की फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
30 करोड़ का आकंड़ा पार
विक्की और सारा की फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन 3.51 करोड़ का कारोबार किया है। इससे पहले मंगलवार को फिल्म की कमाई 3.87 करोड़ रही थी। यानी बुधवार को ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) की कमाई में मामूली गिरावट आई है। इसी के साथ फिल्म की 6 दिन की कुल कमाई अब 34.11 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह से 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने आधी से ज्यादा कमाई कर ली है। अब इस वीकेंड फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई जा रही है। लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बनी मल्टी स्टारर इस फिल्म में विक्की और सारा अली खान पहली बार पर्दे पर साथ नजर आए।
फिल्म की स्टार कास्ट
वहीं, अगर इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में विक्की कौशल और सारा अली खान ने लीड रोल प्ले करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इनके अलावा फिल्म में ईनामउलहक, नीरज सूद, राकेश बेदी, शारिब हाशमी, सुष्मिता मुखर्जी सपोर्टिंग रोल में नजर आ रहे हैं। ‘जरा हटके जरा बचके’ की ओटीटी रिलीज की बात करें तो यह फिल्म थिएट्रिकल रन के बाद जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
12 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines