Zakir Khan in MSG New York: मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान अपने न्यूयॉर्क कॉमेडी शो के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं। जाकिर पहले कॉमेडियन बने हैं जिन्होंने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी में परफॉर्म किया है। वहीं उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से भारत का सिर ऊंचा कर दिया। दुनिया के नंबर 1 स्टेडियम के रूप में फेमस मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म करना आसान बात नहीं है लेकिन इसके बाद भी जाकिर ने अपने टैलेंट के दम स्टेडियम में एक और इतिहास रच दिया है। जाकिर से पहले भी इस स्टेडियम में कई इतिहास रचे गए हैं। खेल इवेंट्स से लेकर मनोरंजन इवेंट्स तक इस स्टेडियम में हुए हैं। चलिए मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Zakir Khan का MSG न्यूयॉर्क से परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल, देखें कॉमेडियन ने कैसे ऊंचा किया भारत का सिर
कब बना था स्टेडियम?
न्यूयॉर्क का मैडिसन स्क्वायर गार्डन दुनिया के सबसे फेमस स्टेडियम की लिस्ट में शामिल है। इसे आम भाषा में सबसे फेमस और बड़ा सिनेमा या कोलिजीयम कहा जाता है। इस स्टेडियम में बास्केटबॉल से लेकर आइए हॉकी तक हो चुके हैं। 1879 में बने इस स्टेडियम में अब तक कई ऐतिहासिक पल हो चुके हैं। बिलबोर्ड मैग्जीन ने इसे इवेंट्स के लिए सबसे शानदार स्पॉट का टैग दिया था। अपने शानदार इंटीरियर डिजाइन की वजह से ये इंजीनियरिंग चमत्कारों में शामिल है।
मनोरंजन से लेकर खेल तक हुए इवेंट्स
इस स्टेडियम में कई ऐतिहासिक खेल देखने को मिले हैं। 1994 में हुए ‘रेंजर्स स्टेनली कप चैंपियनशिप’ और 1970 में हुए ‘निक्स एनबीए चैंपियनशिप’ जैसे कई ऐतिहासिक खेल खेले गए हैं। वहीं मनोरंजन इवेंट्स की बात करें तो इसमें एल्विस प्रेस्ली, लेड जेपेलिन, माइकल जैक्सन, टेलर स्विफ्ट, द रोलिंग स्टोन्स और एल्टन जॉन जैसे कलाकारों के कॉन्सर्ट हो चुके हैं। इसके साथ ही ग्रैमी अवार्ड्स, एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स भी आयोजित हो चुके हैं। वहीं मोहम्मद अली और जो फ्रेजियर के बीच मुक्केबाजी का मैच भी इस स्टेडियम में हो चुका है। जो यादगार पलों में से एक है।
इन तीन फेमस खेल टीमों का घर
न्यूयॉर्क के इस फेमस स्टेडियम में हुए इवेंट्स में पब्लिक की अंधाधुंध भीड़ जमा होती है। वहीं आम जनता के लिए इस स्टेडियम में कई सुविधाजनक चीजें हैं, जो बेहद आरामदायक भी हैं। ये गार्डन 3 फेमस खेल टीमों का घर भी है। इनमें नेशनल हॉकी लीग की ‘द न्यू यॉर्क रेंजर्स’, महिला नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन की ‘द न्यूयॉर्क लिबर्टी’ और नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन की ‘द न्यूयॉर्क निक्स’ शामिल है। इन टीमों के खेल कॉम्पिटिशन अक्सर इस स्टेडियम में ही होते हैं।
यह भी पढ़ें: Zakir Khan ने MSG न्यूयॉर्क में रचा इतिहास, हिंदी में परफॉर्म करने वाले बने पहले कॉमेडियन
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
39 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines