Zakir Khan: मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क में भारत का नाम रोशन कर दिया है। जाकिर ऐसे पहले कॉमेडियन बने हैं जिन्होंने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी में परफॉर्मेंस दी है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को अपने-अपने पेज पर रीशेयर कर जाकिर को बधाई दे रहे हैं। इस वीडियो को जाकिर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें परफॉर्मेंस के लास्ट में ऑडियंस ने कॉमेडियन को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
यह भी पढ़ें: Zakir Khan ने MSG न्यूयॉर्क में रचा इतिहास, हिंदी में परफॉर्म करने वाले बने पहले कॉमेडियन
एक्टर्स ने भी की तारीफ
जाकिर खान के दोस्तों ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वहीं जाकिर ने भी इसे रीपोस्ट किया। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘मैडिसन स्क्वायर गार्डन में खड़े होकर मिनटों तक तालियां बजाई गई।’ इस पर बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह और एक्ट्रेस एहसास चन्ना ने भी रिएक्ट करते हुए जाकिर की तारीफों के पुल बांधें।
ऑडियंस का मिला स्टैंडिंग ओवेशन
वीडियो में जाकिर मैडिसन स्क्वायर गार्डन के हॉल में खड़े हैं और वहां बैठी ऑडियंस खड़े होकर कॉमेडियन के लिए तालियां बजा रही हैं। इसके बाद जाकिर हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर उनको धन्यवाद करते भी नजर आते हैं। ये नजारा वाकई शानदार लगा। जाकिर ने अपने टैलेंट से भारत देश का नाम विदेश में जाकर रोशन कर दिया।
जाकिर ने एक और खास वीडियो की शेयर
वहीं जाकिर खान ने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वो होटल रूम से निकलकर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में जा रहे हैं। साथ ही वो अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। कॉमेडियन ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने करके देख लिया, हो जाता है, आ जाओ। एक ही दिन में न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर जाम हो गया। मैं अभी भी भावुक हूं। सपना साकार हो गया है। बाकी तस्वीरें कल डालूंगा।’ उनके इस वीडियो पर यूट्यूबर भुवन बाम ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी।
यह भी पढ़ें: Bhuvan Bam से Harsh Gujral तक, इन 6 स्टैंडअप कॉमेडियंस ने एक्टिंग की दुनिया में रखे कदम
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines