Zakir Khan: मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क में भारत का नाम रोशन कर दिया है। कॉमेडियन ने न्यूयॉर्क के फेमस मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी में परफॉर्म किया है। वो पहले भारतीय कॉमेडियन बन गए हैं जिन्होंने न्यूयॉर्क जाकर हिंदी में परफॉर्म किया है। भारतीय कॉमेडी वर्ल्ड में ये बड़ी उपलब्धि है। वहीं जाकिर खान के साथ इस मंच पर मशहूर कॉमेडियन और जाकिर के अच्छे दोस्त तन्मय भट्ट भी शामिल हुए। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की क्लिप भी वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bhuvan Bam से Harsh Gujral तक, इन 6 स्टैंडअप कॉमेडियंस ने एक्टिंग की दुनिया में रखे कदम
हिंदी में परफॉर्म कर रचा इतिहास
कॉमेडियन ने परफॉर्मेंस के बाद न्यूयॉर्क के फॉक्स 5 न्यूज चैनल को इंटरव्यू भी दिया था। इस बातचीत में जाकिर ने अपनी परफॉर्मेंस पर बात करते हुए कहा कि ये एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही उन्होंने अपने जर्नी के बारे में भी बातें शेयर कीं। हिंदी में परफॉर्म करके भी न्यूयॉर्क की जनता को हंसाना बहुत बड़ी बात है। इससे पहले अभी तक किसी भी कॉमेडियन ने ऐसा नहीं किया है।
टाइम्स स्क्वायर पर छाया पोस्टर
बता दें उनकी परफॉर्मेंस से पहले जाकिर खान के शो का पोस्टर टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर भी दिखाया गया था। वहीं जाकिर ने अपने इंस्टाग्राम पर बिलबोर्ड के नीचे अपनी टीम के साथ खड़े होकर फोटो भी शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। वहीं इसके साथ ही वो एक अमेरिकी मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेफ विकास खन्ना के साथ कुकिंग भी करते दिखाई दिए थे।
कौन हैं जाकिर खान?
बता दें अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग और सादगी के लिए जाने जाते हैं। वो अपनी वीडियो में अपनी और आम आदमी की इमेज ‘सख्त लौंडे’ के रूप में दिखाते हैं। वहीं प्राइम वीडियो पर उनका कॉमेडी शो ‘कॉमिकस्तान’ काफी फेमस है। इसके साथ ही वो ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ जैसी वेब सीरीज में लीड रोल में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Zakir Khan के शो पर चली चैनल की कैंची, इस वजह से एक महीने में ही बंद हो रहा ‘आपका अपना जाकिर’
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
41 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines