Zakir Khan Announces Break From Stage Shows: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान की बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें सुनना बेहद पसंद करते हैं। हालांकि, हाल ही में जाकिर ने बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस मायूस और टेंशन में नजर आ रहे हैं। जी हां, जाकिर खान ने स्टेज शो से ब्रेक लेने की बात कही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर जाकिर ने ऐसा क्यों किया? तो आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…
जाकिर ने स्टेज शो से लिया ब्रेक
दरअसल, जाकिर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जाकिर ने स्टेज शो से ब्रेक लेने की बात कही है। साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए लिखा कि मैं बीते 10 सालों से दौरा कर रहा हूं। आपका प्यार और स्नेह मुझे मिला, इसके लिए मैं खुशकिस्मत हूं। जाकिर ने कहा कि ज्यादा दौरा करना मेरी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
क्यों लिया ब्रेक?
जाकिर ने आगे लिखा कि हर किसी को खुश करने की कोशिश, दिन के 2-3 शो, रात की नींद हराम और सुबह की फ्लाइट। इतना ही नहीं बल्कि खाने का भी कोई टाइमटेबल नहीं। जाकिर ने कहा कि मैं एक साल से बीमार हूं, लेकिन मैंने फिर भी काम किया और वो इसलिए क्योंकि मुझे ये करना सही लगा। जाकिर ने कहा कि स्टेज पर रहना उन्हें अच्छा लगता है, लेकिन अब वो स्टेज शो से ब्रेक लेना चाहते हैं।
फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की दुआ
जाकिर ने कहा कि वो ऐसा नहीं करना चाहते हैं, लेकिन मैं बीते एक साल से इसे इग्नोर कर रहा हूं और अब मुझे लगता है कि देर हो जाए इससे पहले मुझे इस पर ध्यान देना चाहिए। जाकिर ने आगे कहा कि इसलिए मैं इस बार ज्यादा शहरों का दौरा नहीं कर पाऊंगा और ना ही ज्यादा शो कर पाऊंगा। मुझे एक लंबा ब्रेक लेने की सलाह ही गई है। जाकिर के इस पोस्ट से फैंस नाखुश भी हैं और टेंशन में भी। सभी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
यह भी पढे़ं- कौन थीं हिंदी सिनेमा की ‘कुमकुम’? जिन्होंने शादी कर छोड़ी इंडस्ट्री, फिर 23 साल बाद लौंटी भारत
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines