Zakir Khan: मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान इन दिनों अपने कॉमेडी स्पेशल शो ‘पापा यार’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में कॉमेडियन ने हैदराबाद में अपना लेटेस्ट शो किया. इस दौरान जाकिर खान ने फैंस के बीच एक बड़ी अनाउंसमेंट कर दी, जिससे फैंस भी हैरान रह गए. दरअसल जाकिर खान ने चलते शो में कॉमेडी से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट कर दी है. जाकिर कुछ सालों के लिए लंबे ब्रेक पर जा रहे हैं. वहीं एक्टर ने अनाउंसमेंट करते हुए ब्रेक पर जाने के पीछे की वजह भी बताई है. चलिए आपको भी बताते हैं जाकिर खान ने क्या कुछ कहा?
क्या बोले जाकिर खान?
जाकिर खान ने शो के दौरान ऑडियंस ने बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं बहुत लंबे ब्रेक पर जा रहा हूं. ये ब्रेक 2030 तक भी हो सकता है. वहीं ये ब्रेक 3-4 या 5 साल का भी हो सकता है. मैं ये ब्रेक अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए ले रहा हूं. साथ ही और भी बाकी चीजें हैं जो ठीक करनी हैं, ये ही वजह है कि मैं लंबे ब्रेक पर जा रहा हूं. आज यहां जो भी लोग आए हैं वो मेरे दिल के बेहद करीब हैं. आपकी मौजदूगी मेरे लिए बहुत मायने रखती है. हमेशा मैं आपका शुक्रगुजार रहूंगा.’
यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘द राजा साहब’ की कमाई 12वें दिन ही लाखों में सिमटी, ‘राहु-केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ का भी बुरा हाल
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया शेयर
वहीं शो में अनाउंस करने के बाद जाकिर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जाकिर ने लिखा, ’20 जून तक हर शो एक त्योहार है. इस बार मैं कई शहरों में नहीं आ पाऊंगा. इसलिए कृपया थोड़ा एक्स्ट्रा प्रयास करें और शो में आएं. आपके इतने प्यार के लिए धन्यवाद.’ जाकिर की इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और कुछ दुख जाहिर भी कर रहे हैं कि वो अब जाकिर के शो को नहीं देख सकेंगे.
यह भी पढ़ें: एआर रहमान के बाद रकुल प्रीत सिंह का बड़ा खुलासा, बॉलीवुड को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
पहले भी जताई थी सेहत की चिंता
बता दें ये पहली बार नहीं हुआ है जब जाकिर ने अपनी सेहत की चिंता जताई है. जाकिर ने खुलासा किया था कि वो 1 साल से बीमार चल रहे हैं, लेकिन उस समय काम करना बहुत जरूरी था. साथ ही उन्होंने बताया था कि दिन में 2-3 शोज करना और अलग-अलग जाना उनकी सेहत को और ज्यादा बिगाड़ रहा है. वहीं अब जाकिर अपना आखिरी शो 20 जून तक कर रहे हैं, उसके बाद वो अगले 5 सालों तक कोई शोज नहीं करेंगे.
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
44 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines