Zakir Hussain Love Story: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। जाकिर हुसैन ने हमेशा ही लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन कोई ऐसा भी है, जिसके दिल पर उस्ताद साहब राज करते थे। हम बात कर रहे हैं जाकिर साहब की वाइफ एंटोनिया मिनेकोला की। जी हां, वही एंटोनिया मिनेकोला जो जाकिर साहब के प्यार में भारत के रंग में रंग गई और भारत की कथक क्वीन से कथक करने की कला सीखी।
कथक डांसर हैं एंटोनिया मिनेकोला
एंटोनिया मिनेकोला कमाल की कथक डांसर हैं। इसके अलावा को एक टीचर और मैनेजर भी रही हैं। जाकिर और एंटोनिया की दो बेटियां हैं, जिनका नाम अनीसा कुरेशी और इसाबेला कुरेशी है। एंटोनिया मिनेकोला ने मशहूर दिवंगत सितारा देवी से डांस की कला सीखी थी और वे उन्हीं की शिष्या हैं। एंटोनिया ने अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन स्टडीज से दो फेलोशिप और सितारा देवी के साथ लगभग तीन दशकों तक पढ़ाई की।
कई फेस्टिवल में हो चुकी हैं शामिल
एंटोनिया दुनिया भर में कई टूर और फेस्टिवल में शामिल हो चुकी हैं, जिनमें जैकब्स पिलो, अदर माइंड्स फेस्टिवल, सैन फ्रांसिस्को जैज फेस्टिवल, स्टैनफोर्ड लाइवली आर्ट्स, कैल परफॉरमेंस, मॉन्ट्रियल जैज फेस्टिवल, ऑकलैंड फेस्टिवल, द वर्ल्ड ड्रम फेस्टिवल, एशियन पैसिफिक परफॉर्मिंग आर्ट्स फेस्टिवल, बहिया में पर्क्यूशन करंट्स फेस्टिवल, कोन्या में द मिस्टिक म्यूजिक फेस्टिवल और फेज में द सेक्रेड म्यूजिक फेस्टिवल शामिल हैं।
शादी के बारे में किसी को नहीं पता था
एंटोनिया अक्सर अपने पति जाकिर हुसैन के साथ नजर आती थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव स्टोरी पर भी बात की थी। इस दौरान जाकिर साहब ने खुद बताया था कि उन्होंने अपने परिवार को बताए बिना शादी कर ली थी। उन्होंने बाद में इसके बारे में अपने पेरेंट्स को बताया। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की, लेकिन हमारी सीक्रेट शादी के बारे में किसी को नहीं पता था।
यह भी पढ़ें- Zakir Hussain का निधन, अब कौन कहेगा वाह उस्ताद वाह! नहीं रहे मशहूर तबला वादक
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines