हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मशहूर तबला वादक Zakir Hussain की हालत गंभीर, अमेरिका के अस्पताल में हैं भर्ती

Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक और उस्ताद अल्लाह रक्खा के सबसे बड़े बेटे उस्ताद जाकिर हुसैन की हालत गंभीर है और वो अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं पर उनका इलाज किया जा रहा है। हर कोई जाकिर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है।

विज्ञापन

Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक और उस्ताद अल्लाह रक्खा के सबसे बड़े बेटे उस्ताद जाकिर हुसैन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जाकिर हुसैन की हालत गंभीर है और वो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। जानकारी की मानें तो जाकिर हुसैन इस वक्त अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं पर उनका इलाज किया जा रहा है। जाकिर हुसैन को लेकर आई इस खबर से फैंस परेशान हो गए हैं और टेंशन में आ गए हैं। हर कोई जाकिर हुसैन के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है।

सैन फ्रांसिस्को अस्पताल में भर्ती हैं जाकिर

मिली जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि जाकिर हुसैन को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जाकिर का परिवार भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है। बता दें कि इस खबर की पुष्टि उनके बहनोई अयूब औलिया ने पत्रकार परवेज आलम को फोन पर की। इसके बाद उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खबर की जानकारी दी है।

परिवार ने दुआ करने को कहा

अपने पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि तबला प्लेयर, तालवादक, कंपोजर, पूर्व अभिनेता और फेमस तबला वादक उस्ताद अल्लाह रक्खा के बेटे उस्ताद जाकिर हुसैन की तबीयत ठीक नहीं है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अस्पताल में उनकी गंभीर बीमारियों का इलाज चल रहा है, उनके बहनोई अयूब औलिया ने मुझे फोन पर बताया है। लंदन में रहने वाले औलिया साहब ने जाकिर के फैंस से उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

Zakir Hussain

3 साल की उम्र में सीखना किया शुरू

गौरतलब है कि जाकिर हुसैन का जन्म मुंबई में हुआ था। भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। जाकिर हुसैन एक बेहद पॉपुलर नाम है, जो करोड़ों लोगों के दिलों में है। जाकिर ने महज 3 साल की उम्र में ही ताल बजाना सीखना शुरू कर दिया था। जी हां, जब जाकिर 7 साल के थे, तब उन्होंने अपना पहला संगीत कार्यक्रम किया था। इसके बाद जैसे ही वो 11 साल के हुए तो उन्होंने दौरा करना भी शुरू किया।

विज्ञापन

जाकिर ने रचा इतिहास

जाकिर ने पहले भारतीय के रूप में इतिहास भा रचा था। जी हां, जाकिर ही वो शख्स हैं जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। बता दें कि हाल ही में जाकिर की एज वी स्पीक ने भारत दौरे की अनाउंसमेंट की है। इसमें कई बड़े कलाकारों के शामिल होने की बात आई है। ये दौरान अगले साल यानी 2025 जनवरी में शुरू होने वाला है। इस बीच जाकिर को लेकर आई खबर ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है। सभी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ‘मुंह पर लाइट मत मार…’, Jackie Shroff ने पैपराजी को क्यों डांटा? देखें वीडियो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola