Zakir Hussain Last Instagram Post: दुनियाभर में फेमस तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 16 दिसंबर को निधन हो गया। 73 साल के जाकिर हुसैन का निधन अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुआ। उनका परिवार पहले ही पुष्टि कर चुका था कि वो पिछले दो हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन के कारणों का खुलासा करते हुए परिवार ने बताया कि उन्हें इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस जैसी गंभीर बीमारी थी, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इसी बीच अब उनका आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जाकिर हुसैन के निधन से शोक की लहर
जाकिर हुसैन के निधन की खबर ने संगीत जगत को गहरे शोक में डाल दिया है। उनके फैंस और बड़ी-बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, जाकिर हुसैन का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये पोस्ट अक्टूबर महीने में किया गया था, जब जाकिर हुसैन अमेरिक में बदलते मौसम को देखकर काफी हैरान थे। वो काफी अच्छा फील कर रहे थे। इसलिए उस खास पल को उन्होंने अपने सभी फैंस के साथ शेयर कर दिया था।
v
जाकिर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उस्ताद ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अमेरिकी मौसम के खूबसूरत रंगों का अनुभव कर रहे थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘बस एक अद्भुत पल शेयर कर रहा हूं’, जो उनकी सादगी और कला के प्रति प्यार को दर्शाता है। ये पोस्ट अब उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे.. उस्ताद जी’, वहीं दूसरे ने कहा, ‘ये विश्वास नहीं हो रहा है, RIP लॉर्ड।’ एक तीसरे यूजर ने कहा, ‘आपकी कला और कार्य सदियों तक याद रखे जाएंगे, आपको भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’
जाकिर हुसैन के परिवार ने क्या कहा?
उस्ताद जाकिर हुसैन का परिवार इस समय गहरे शोक में डूबा हुआ है। परिवार ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि उस्ताद की शिक्षा, मार्गदर्शन और कार्य ने अनगिनत संगीतकारों पर गहरा असर डाला। परिवार ने ये भी कहा कि वो अगली पीढ़ी को प्रेरित करने की इच्छा रखते थे और उनका योगदान संगीत जगत में अनमोल रहेगा। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘उस्ताद जाकिर हुसैन की विरासत एक सांस्कृतिक दूत के रूप में और सभी समय के महानतम संगीतकारों में से एक के रूप में जीवित रहेगी।’
यह भी पढ़ें: आखिरकार जिंदगी की जंग हारे Zakir Hussain, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस
संबंधित खबरें
Ramayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
25 mins agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
17 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
19 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
21 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
21 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
22 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
23 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines