हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'महिलाओं की मर्यादा से खिलवाड़ नहीं…', हिजाब खींचने पर नितिश कुमार पर भड़कीं 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम

Zaira Wasim Lashed Out Bihar CM Nitish Kumar: बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम हाल ही में एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद पर अपने विचार शेयर कर इस मुद्दे पर आपत्ति जताई है.

विज्ञापन

Zaira Wasim Lashed Out Bihar CM Nitish Kumar: बॉलीवुड की ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. जायरा ने हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ एक पोस्ट शेयर किया है. दरअसल हाल ही में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मंच पर एक महिला के चेहरे से हिजाब खींच दिया. जिसके बाद विवाद गहरा गया है. वहीं अब पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम ने भी सीएम नीतीश कुमार की इस हरकत पर आपत्ति जताई है और इस घटना के खिलाफ पोस्ट भी शेयर किया है. चलिए आपको भी बताते हैं जायरा वसीम ने पोस्ट शेयर कर क्या कुछ कहा है?

क्या बोलीं जायरा वसीम?

जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘महिलाओं की गरिमा और मर्यादा से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता. खासकर सार्वजनिक मंच पर तो बिल्कुल भी नहीं. एक मुस्लिम महिला होने के नाते दूसरी मुस्लिम महिला का नकाब इतनी लापरवाही से खींचा जाना और साथ ही बेपरवाह मुस्कान देखना बेहद आक्रोश जनक है. सत्ता सीमाओं का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं देती है. नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए.’

यह भी पढ़ें: ‘एक की मौत, दूसरी की शादी…’, Dangal की गीता-बबीता की रियल कहानी

क्या है मामला?

बता दें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देते हुए एक मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर के चेहरे से नकाब हटाते नजर आ रहे हैं. नीतीश कुमार नकाब हटाने के बाद एक मुस्कान भी देते नजर आते हैं. अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है. जायरा वसीम के साथ-साथ पॉलिटिशियन भी मुख्यमंत्री की इस हरकत पर आपत्ति जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कौन है जायरा वसीम का शौहर, जिसके साथ गुपचुप किया निकाह? करियर के पीक पर चुन ली थी धर्म की राह

कौन हैं जायरा वसीम?

वहीं जायरा वसीम की बात करें तो ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद जायरा ने बॉलीवुड से संन्यास ले लिया था. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फोटोज अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी. जायरा वसीम भले ही बॉलीवुड से दूर हो गई हों, लेकिन सोशल मीडिया पर जायरा काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपने विचारों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शेयर करती हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें