Zaira Wasim Father Passes Away: मैंने अपने पापा को खो दिया, अल्लाह से उनकी शांति के लिए दुआ करें, अल्लाह से उनकी गलतियों-कमियों के लिए माफी मांगे…यह शब्द अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखे हैं, ‘दंगल’ एक्ट्रेस जायरा वसीम ने, जिनके पिता का जाहिद वसीम का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर अपने पिता के देहांत की जानकारी दी। जायरा ने एक और इमोशनल पोस्ट लिखकर अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांगने की अपील लोगों से की है।
इंस्टाग्राम पोस्ट में जायरा वसीम ने क्या लिखा?
जायरा वसीम ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मैंने अपने पापा को खो दिया है। उनका इंतकाल हो गया है। निस्संदेह आंखें आंसू बहाती हैं और दिल दुःखी होता है, लेकिन कृपया अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें। अल्लाह से उसकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण और आराम की जगह बनाने, दर्द में उनकी रक्षा करने, यहां से आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसान हिसाब-किताब के लिए बुलाया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरह प्रदान करें। निःसंदेह हम अल्लाह के बंदे हैं और अल्लाह के पास ही जाएंगे। जायरा वसीम ने पिता के साथ अपनी बचपन की तस्वीर भी पोस्ट की।
जायरा वसीम ले चुकी हैं बॉलीवुड से संन्यास
बता दें कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रहने वाली जायरा वसीम ‘दंगल’ मूवी में पहलवान गीता फोगाट के बचपन के किरदार निभाकर सुर्खियों में आई थीं। वे बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की को-स्टार रही हैं, लेकिन 30 जून 2019 को जायरा वसीम ने बॉलीवुड से संन्यास ले लिया था। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इसकी घोषणा की थी। उन्होंने संन्यास लिया, क्योंकि बॉलीवुड में काम करने से उनकी धार्मिक मान्यताओं और आस्था के साथ अन्याय हो रहा था। नवंबर 2020 में जायरा वसीम ने अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें हटाने का अनुरोध किया था।
जायरा वसीम की उपलब्धियां
दंगल के अलावा उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार, द स्काई इज पिंक मूवी में भी अहम रोल निभाए। जायरा को बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवार्ड मिल चुका है। 64वें फिल्म फेस्टिवल में उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया था। वे फिल्मफेयर अवार्ड भी जीत चुकी हैं। साल 2017 में जायरा को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines