---विज्ञापन---

Zaheer Khan-Sagarika Ghatge बने पेरेंट्स, नन्हें मेहमान की झलक शेयर की अनाउंसमेंट

क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अब ये दोनों माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर किलकारियां गूंज उठी हैं।

---विज्ञापन---

इंडियन क्रिकेटर जहीर खान और ‘चक दे इंडिया’ फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अभी-अभी फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज दी है। शादी के 8 साल बाद सागरिका और जहीर के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। कपल अब पेरेंट्स बन गए हैं। इन दोनों ने अब खुद बेबी के आने की अनाउंसमेंट की है। सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर जहीर खान और सागरिका घाटगे ने अनाउंस किया कि उनके घर नन्हा मेहमान आ गया है। कपल ने बेबी का जेंडर भी रिवील कर दिया है।

शादी के 8 साल बाद जहीर और सागरिका बने पेरेंट्स

जहीर खान और सागरिका घाटगे ने फैंस को ये गुड न्यूज देकर हैरान कर दिया है। दरअसल, इन दोनों ने इससे पहले प्रेग्नेंसी को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया था। अब दोनों ने सीधा ऐलान कर दिया है कि ये बेबी बॉय के पेरेंट्स बन गए हैं। ऐसे में अब उनका पोस्ट फैंस को चौंका रहा है। इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय के आने की अनाउंसमेंट करते हुए इस सेलिब्रिटी कपल ने फैंस को खुश कर दिया है। इन दोनों ने अपने पोस्ट में बेबी की पहली झलक भी दिखाई है।

---विज्ञापन---

जहीर और सागरिका ने दिखाई बेटे की झलक 

सागरिका और जहीर ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में कपल अपने बेटे को प्यार से थामे हुए नजर आ रहे हैं। जहीर ने बेटे को गोद में उठाया हुआ है और सागरिका उनको हग करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें न्यू पेरेंट्स की खुशी साफ झलक रही है। वहीं, दूसरी तस्वीर में बेबी के नन्हें हाथों की झलक देखने को मिली है। अब बेबी की पहली झलक के साथ-साथ उसका नाम भी रिवील हो गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इन 5 सेलिब्रिटी मॉम्स पर दुनिया ने उछाली कीचड़, बच्चों संग रिश्ता बना वजह

जहीर और सागरिका ने क्या रखा बेटे का नाम?

कपल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘प्यार, ग्रेटिटयूड और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने अनमोल छोटे बच्चे, फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।’ सागरिका और जहीर ने अपने लाडले का नाम फतेहसिंह खान रख दिया है। अब सेलिब्रिटीज, क्रिकेटर्स और फैंस इस कपल को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। साथ ही बच्चे को अपना आशीर्वाद और प्यार भी भेज रहे हैं।

First published on: Apr 16, 2025 11:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola