युजवेंद्र चहल और रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किए मजेदार रिएक्शन्स

भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चहल और महवश नजर आ रहे हैं।

Yuzvendra Chahal Viral Video With RJ Mahvash

Yuzvendra Chahal Viral Video With RJ Mahvash

भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जब से चहल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए तभी से ही वो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। युजवेंद्र चहल को लेकर एक तरफ जहां धनश्री वर्मा से तलाक लेने की खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ आरजे महवश को डेट करने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि इन रूमर्स के बीच अभी कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है। इसी बीच अब युजवेंद्र चहल एक बार फिर आरजे महवश के साथ स्पॉट किए गए हैं। जी हां, दोनों साथ-साथ देखे गए हैं, जिसके बाद फैंस की तरफ से अब मजेदार रिएक्शन्स दोनों के वायरल हो रहे वीडियो पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

चहल और महवश का वीडियो वायरल 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आरजे महवश और युजवेंद्र चहल साथ-साथ कहीं पर खड़े हुए हैं। इस दौरान चहल ने मास्क लगाया हुआ है, जबकि आरजे महवश बिना मास्क के ही खड़ी हैं। ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ के इंस्टाग्राम पेज पर दोनों के वीडियो को शेयर किया गया है। दोनों के वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद फैंस के अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैंस के आए मजेदार रिएक्शन्स 

चहल और महवश के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- लोग अब भाभी 2 का इंतजार कर रहे हैं, वहीं एक और यूजर ने लिखा कि कमबैक हो तो चतुर चहल जैसा हो। आपको बता दें इन दिनों चहल के अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक लेने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि दोनों का तलाक कहां तक पहुंचा है, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन

आरजे महवश ने जारी किया वीडियो 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और मशहूर रेडियो जॉकी महवश के अफेयर की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। इसके बाद से ही अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं।

इसी बीच आरजे महवश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस का मानना है कि उन्होंने अपने और चहल के रिश्ते को इन डायरेक्टली से स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

इस वायरल वीडियो में आरजे महवश कहती दिख रही हैं, ‘अगर तुम्हें कोई मोटा पसंद है तो उसे डेट करो, पतला पसंद है तो पतले को चुनो। अमीर-गरीब, लंबा-छोटा, जिम जाने वाला या इंग्लिश स्पीकिंग—जो भी तुम्हारी पसंद हो, उसे ही अपनाओ। लेकिन अपने पार्टनर की किसी और से तुलना कर उसे कमतर महसूस मत करवाओ।’

महवश के इस बयान को चहल के साथ उनके कथित रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ