Yuzvendra Chahal Spotted With Mystery Girl: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई में फाइनल मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए तमाम फैंस भी इस वक्त दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो वायरल हो गई है, जिससे टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस मैच के दौरान यूजी को फिर से मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। जैसे ही यूजी की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई, तो सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई और लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं कि यूजर्स ने इस फोटो को लेकर क्या-क्या कहा है?
युजवेंद्र चहल के साथ मिस्ट्री गर्ल
दरअसल, स्पिनर युजवेंद्र चहल की फोटो अब जिसके साथ वायरल हुई हैं उनको लेकर कहा जा रहा है कि वो RJ Mahvash के साथ हैं। सोशल मीडिया पर जो फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि यूजी और आरजे दोनों ही आपस में बातें कर रहे हैं और मैच को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, अगर यूजर्स की बात करें तो एक यूजर ने उनके फोटो पर लिखा कि यूजी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में। दूसरे यूजर ने लिखा कि यूजी मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए।
लोगों ने किए कमेंट्स
तीसरे यूजर ने यूजी और मिस्ट्री गर्ल के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यूजी की नई बंदी। चौथे यूजर ने लिखा कि क्या यूजी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं? एक अन्य यूजर ने कहा कि यूजी, आरजे के साथ। एक अन्य ने कहा कि चहल किसके साथ है? एक और ने कहा कि यूजी किसके साथ बैठे हैं? एक और यूजर ने कहा कि यूजी के साथ मिस्ट्री गर्ल। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने यूजी और मिस्ट्री गर्ल के पोस्ट पर किए हैं।
आरजे ने तोड़ी थी चुप्पी
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब यूजी और आरजे के बारे में अफवाहें उड़ी हैं। जी हां, इसके पहले भी दोनों को लेकर बातें सुनने में आ चुकी हैं। हालांकि, इस दौरान आरजे ने इस पर चुप्पी भी तोड़ी थी और कहा था कि कुछ आर्टिकल्स और अफवाहें इंटरनेट पर फैल रही हैं। उन्होंने आगे लिखा था कि
सच में ये देखना कि ये कितना रियल है और कितना फेक।
Rj Mahvash
फिर मिली अफवाहों को हवा
अगर आप किसी लड़का और लड़की को एक साथ देख लेते हैं, तो इसका मतलब क्या ये है कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? मुझे माफ करना ये कौन-सा साल है? और आप लोग कितने लोगों को डेट कर रहे हैं? आरजे ने यूजी के साथ अपनी डेटिंग रूमर्स को खारिज किया था। वहीं, अब फिर से दोनों साथ आए, तो इन अफवाहों को फिर से हवा मिल गई।
यह भी पढ़ें- Sara के बाद किसके संग उड़ी Shubman Gill के रिलेशन की अफवाह? इंटरनेट पर हो रही चर्चा
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
7 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
9 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
11 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
12 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
13 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
14 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
14 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines