तलाक के बाद मिस्ट्री गर्ल के संग दिखे Yuzvendra Chahal, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से वायरल हुई फोटो

Yuzvendra Chahal Spotted With Mystery Girl: भारतीय टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल फिर से मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए, तो उनकी पर्सनल लाइफ फिर से सुर्खियों में आ गई।

Yuzvendra Chahal, Rj Mahvash

Yuzvendra Chahal, Rj Mahvash

Yuzvendra Chahal Spotted With Mystery Girl: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई में फाइनल मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए तमाम फैंस भी इस वक्त दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो वायरल हो गई है, जिससे टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस मैच के दौरान यूजी को फिर से मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। जैसे ही यूजी की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई, तो सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई और लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं कि यूजर्स ने इस फोटो को लेकर क्या-क्या कहा है?

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल के साथ मिस्ट्री गर्ल

दरअसल, स्पिनर युजवेंद्र चहल की फोटो अब जिसके साथ वायरल हुई हैं उनको लेकर कहा जा रहा है कि वो RJ Mahvash के साथ हैं। सोशल मीडिया पर जो फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि यूजी और आरजे दोनों ही आपस में बातें कर रहे हैं और मैच को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, अगर यूजर्स की बात करें तो एक यूजर ने उनके फोटो पर लिखा कि यूजी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में। दूसरे यूजर ने लिखा कि यूजी मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

लोगों ने किए कमेंट्स

तीसरे यूजर ने यूजी और मिस्ट्री गर्ल के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यूजी की नई बंदी। चौथे यूजर ने लिखा कि क्या यूजी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं? एक अन्य यूजर ने कहा कि यूजी, आरजे के साथ। एक अन्य ने कहा कि चहल किसके साथ है? एक और ने कहा कि यूजी किसके साथ बैठे हैं? एक और यूजर ने कहा कि यूजी के साथ मिस्ट्री गर्ल। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने यूजी और मिस्ट्री गर्ल के पोस्ट पर किए हैं।

आरजे ने तोड़ी थी चुप्पी

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब यूजी और आरजे के बारे में अफवाहें उड़ी हैं। जी हां, इसके पहले भी दोनों को लेकर बातें सुनने में आ चुकी हैं। हालांकि, इस दौरान आरजे ने इस पर चुप्पी भी तोड़ी थी और कहा था कि कुछ आर्टिकल्स और अफवाहें इंटरनेट पर फैल रही हैं। उन्होंने आगे लिखा था कि
सच में ये देखना कि ये कितना रियल है और कितना फेक।

विज्ञापन
Rj Mahvash

Rj Mahvash

फिर मिली अफवाहों को हवा

अगर आप किसी लड़का और लड़की को एक साथ देख लेते हैं, तो इसका मतलब क्या ये है कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? मुझे माफ करना ये कौन-सा साल है? और आप लोग कितने लोगों को डेट कर रहे हैं? आरजे ने यूजी के साथ अपनी डेटिंग रूमर्स को खारिज किया था। वहीं, अब फिर से दोनों साथ आए, तो इन अफवाहों को फिर से हवा मिल गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ