यूजी चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महविश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आरजे खुद से जुड़े अपडेट्स भी इंटरनेट पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आरजे के फैंस को भी उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच आरजे ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पूरे मर्द समाज को हिदायत देती नजर आ रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर महविश ने ऐसा क्या शेयर किया है? तो आइए जानते हैं…
आरजे ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, आरजे महविश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरजे बेहद टशन में चेयर पर बैठी हैं और उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहनी हैं। इस वीडियो में महविश कह रही हैं कि डियर मेन, पूरे मर्द समाज को कुछ बताना चाहती हूं, ध्यान से सुनना। इसके बाद वीडियो में एक दूसरा शख्स नजर आता है, जो कह रहा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट का एक बहुत ही अजीबों-गरीब जजमेंट आया है।
वीडियो में क्या?
वीडियो में शख्स आगे कह रहा है कि अगर किसी भी लड़की को आप नहीं जानते हैं और आपने 11 बजे के बाद रात में आप उन्हें मैसेज करते हो, फिर चाहे उसमें कोई भी गाली-गलौच ना हो या फिर आप लिख देते हो कि आप बहुत सुंदर हो और मैं आपको पसंद करता हूं, तो इसकी वजह से आपके खिलाफ क्रिमिनल केस तक फाइल किया जा सकता है।
क्या बोलीं आरजे महविश?
वीडियो में इसके बाद आरजे नजर आती हैं और कहती हैं कि अब तुम लोग हैलो, तुम बहुत सुंदर हो, तुम कमाल लग रही हो और मैं तुम्हारी स्माइल को पंसद करता हूं या आंखों को पसंद करता हूं और ये सब ना सुबह करना, थैंक यू। वहीं, अब आरजे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि आरजे के इस वीडियो पर अब यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- करोड़पति एक्ट्रेस के बेटे ने होटल में किया वेटर का रोल, आर्यमन सेठी का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines