धनश्री वर्मा से तलाक के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम महवश के साथ जुड़ रहा है। ये दोनों लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी सोशल मीडिया पर साथ में दोनों तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, तो कभी एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में इनकी डेटिंग रूमर्स तेज हो गई हैं। वहीं, मैच के दौरान आरजे महवश जिस तरह से स्टेडियम में युजवेंद्र चहल को मोटीवेट और चीयर अप कर रही हैं, वो देखकर भी लोगों को बातें बनाने का मौका मिल रहा है।
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल का वीडियो वायरल
एक तरफ दोनों एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ एक-दूसरे का साया बने हुए नजर आ रहे हैं। अब एक बार फिर इन दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर फिर से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में ये रूमर्ड कपल एयरपोर्ट से बाहर आता हुआ दिखाई दे रहा है। युजवेंद्र चहल के पास दो सूटकेस हैं, वहीं उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड स्टाइल में चलते हुए दिखाई दे रही हैं।
पब्लिक अपीयरेंस देते दिखे चहल-महवश
आरजे महवश वीडियो में शॉर्ट्स और ओवर साइज्ड जैकेट में दिखाई दे रही हैं। वहीं, युजवेंद्र चहल पिंक टी-शर्ट में दिख रहे हैं। दोनों साथ में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों बेहद खुश लग रहे हैं और उनका फेस ब्लश कर रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि क्रिकेटर आरजे महवश को कुछ कहते हैं और फिर वो बस की ओर आगे बढ़ जाती हैं। अब ये वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे ये दोनों अपने रिलेशनशिप का हिंट दे रहे हों।
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela की टीम ने उत्तराखंड मंदिर विवाद पर जारी किया बयान, बताया क्या था एक्ट्रेस का मतलब?
रिलेशनशिप रूमर्स को मिली हवा
अब उन दोनों को पब्लिक अपीयरेंस देता देख फैंस के मन में भी कई सवाल उठ रहे हैं। सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब ये दोनों अपने रिलेशनशिप में होने का ऐलान करेंगे। वैसे भी सोशल मीडिया यूजर्स ये मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश सिर्फ दोस्त हैं। अब दोनों को बार-बार साथ देखकर फैंस इसे हिंट समझ बैठे हैं।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
9 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
11 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
11 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
12 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines