Yuzvendra Chahal की धनश्री से तलाक के बाद क्या हो गई थी हालत? आरजे महवश ने कैसे निभाया रिश्ता

Yuzvendra Chahal revealed Dhanashree Verma divorce reason: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अभिनेत्री और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को क्यों तलाक दिया? कभी इन दोनों की तरफ से तलाक पर कुछ भी नहीं बोला गया था। अब युजवेंद्र चहल ने श्रनश्री वर्मा के साथ अपने तलाक पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। चहल ने बताया कि कैसे वे डिप्रेशन में चले गए थे? आरजे महवश के साथ उनकी निजी जिंदगी में क्या रिश्ता है?

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce

Yuzvendra Chahal revealed Dhanashree Verma divorce reason: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का इसी साल धनश्री वर्मा से तलाक हो गया था। राज शामानी के यूट्यूब चैनल पर युजवेंद्र चहल ने माना कि धनश्री के साथ उनका रिश्ता नकली था। तलाक के बाद वह टूट गए थे। उनके मन में आत्महत्या के विचार आते थे, वह अपनी ज़िंदगी से थक चुके थे, 2 घंटे रोते थे। बस 2 घंटे ही सो पाते थे। ऐसा 40-45 दिन तक चलता रहा। मैं क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहता था। इस फेज से निकलने में आर महवश ने एक दोस्त का फर्ज निभाते हुए उनका साथ दिया।

विज्ञापन

धनश्री से तलाक की असली वजह

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी 2020 में हुई थी। 5 साल बाद युजवेंद्र चहल का इसी साल धनश्री वर्मा से तलाक हो गया था। कभी इन दोनों की तरफ से तलाक पर कुछ भी नहीं बोला गया था। अब चहल ने तलाक के कारणों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि धनश्री के साथ उनका रिश्ता काफी पहले से खराब हो चुका था, लेकिन वह इस मनमुटाव को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे।

विज्ञापन

हमने निर्णय लिया कि जब तक कुछ तय नहीं हो जाता, हम दुनिया को यह नहीं दिखाना चाहते कि क्या हो रहा है। वक्त की कमी हम दोनों के बिजी शेड्यूल के बीच हमारे अलग होने की सबसे बड़ी वजह थी। जब चहल को भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला तो धनश्री भी करियर बनाने में व्यस्त थीं।

विज्ञापन

तलाक पर चहल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

इंग्लैंड में काउंटी चैंपिनशिप में खेल रहे युजवेंद्र चहल से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वे अंत में अपने रिश्ते का दिखावा कर रहे थे तो चहल ने सहमति में सिर हिलाया। उन्होंने यह भी बताया कि उस दौरान उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य से निपटने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। विजय हज़ारे ट्रॉफी से इसी वजह से वह खेल नहीं पाए, क्योंकि वह अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। क्रिकेट ने ही उन्हें खुशी दी है और अब भी दे रहा है। अगर मैं ऐसा नहीं कर पा रहा हूं तो कुछ गड़बड़ है, इसलिए मैंने एक महीने का ब्रेक लिया।

विज्ञापन

मैने कभी धनश्री को धोखा नहीं दिया

युजवेंद्र चहल ने चीटर के आरोपों का सिरे से खंड करते हुए कहा कि उन्होंने जिंदगी में कभी धनश्री को धोखा नहीं दिया। चहल कहते हैं वह ऐसे इंसान नहीं हैं। दो बहनें होने के कारण महिलाओं का सम्मान करना वह जानते हैं। उनके माता-पिता ने उन्हें सम्मान करना सिखाया है। आपको उनके जैसा कोई वफ़ादार नहीं मिलेगा।

उन्हें यह साबित करने की जरूरत भी नहीं, क्योंकि लोग उनकी सच्चाई पहले से जानते हैं। तलाक के बाद भी वह एक कठिन दौर से गुज़रे। आरजे महवश ने इस मुश्किल दौर से बाहर निकालने में उनकी बहुत मदद की।

विज्ञापन

साल 2020 में हुई थी चहल-धनश्री वर्मा की शादी

साल 2020 दिसंबर में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने गुरुग्राम में एक-दूसरे शादी की थी। कुछ सालों तक दोनों के बीच सब कुछ सही चलता रहा, लेकिन 20 फरवरी 2025 को इन दोनों ने तलाक का फैसला किया।

विज्ञापन

तलाक से पहले दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था, जिससे चहल और धनश्री के अलग होने की खबरें चलने लगी थी। चहल ने आईपीएल सीज़न शुरू होने से पहले तलाक का निपटारा करने की इच्छा के बारे में भी बताया।

विज्ञापन

‘अपने शुगर डैडी खुद बनो’ से दिया था संदेश

चहल ने आईपीएल सीज़न शुरू होने से पहले ‘अपने शुगर डैडी खुद बनो’ लिखी टी-शर्ट पहनी थी। टीशर्ट से वह लोगों को संदेश देना चाहते थे, क्योंकि दूसरी तरफ़ से कुछ हुआ था। वह पहले ऐसा नहीं करना चाहते थे, लेकिन फिर कुछ हुआ और उन्होंने फैसला लिया कि अब वह वहीं करेंगे जो वह करना चाहते हैं।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने फरवरी 2024 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। कार्यवाही के दौरान रिपोर्टों में कहा गया था कि उन्हें गुजारा भत्ता के रूप में 4.75 करोड़ रुपये मिले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ