Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Viral Video: इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बर्थडे की धूम सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है। सेलेब्स और क्रिकेटर्स ने युजवेंद्र चहल पर उनके जन्मदिन के दिन खूब प्यार बरसाया है। ऐसे में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश भी पीछे नहीं हटीं। मजेदार अंदाज में आरजे महवश ने सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल को जन्मदिन की बधाई दी है। अब आरजे महवश के बर्थडे पोस्ट के बाद इस रूमर्ड कपल का एक नया वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल को आरजे महवश को सबके बीच में गले मिलते हुए देखा जा सकता है।
पार्टी से वायरल हुआ युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का वीडियो
दरअसल, अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ ऐसा रिकॉर्ड हुआ है कि लोगों को फिर से गॉसिप करने का मौका मिल गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि कोई पार्टी चल रही है और सभी लोग फॉर्मल्स में तैयार होकर एन्जॉय कर रहे हैं और युजवेंद्र चहल कैजुअल कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लग रहा है जैसे ये युजवेंद्र चहल के लिए रखी गई कोई सरप्राइज बर्थडे पार्टी हो। मजेदार बात तो ये है कि इस पार्टी में आरजे महवश भी मौजूद हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युजवेंद्र चहल बेहद खुश हैं।
महवश और चहल का हग करते हुए वीडियो वायरल
क्रिकेटर बेहद एक्साइटमेंट के साथ आरजे महवश को कसकर गले लगाते हैं। इसके बाद वो खुशी से डांस करने लगते हैं और फिर कुछ मजेदार मूव्ज दिखाने के बाद जाकर शिखर धवन को हग करते हैं। हालांकि, इस पूरे वीडियो में एक सेकंड के लिए भी आरजे महवश की नजरें युजवेंद्र चहल से नहीं हटीं। दोनों के चेहरों पर चमक और स्माइल नजर आ रही है। अब इसे देखकर लोगों ने फिर इनके रिश्ते पर बातें करना शुरू कर दिया है। लोग कह रहे हैं कि आरजे महवश हर वक्त युजवेंद्र चहल के साथ ही नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें: Ahaan Panday और Aneet Padda बने IMDb के टॉप पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज, Saiyaara डायरेक्टर का भी दिखा क्रेज
शादी को लेकर महवश ने किया था पोस्ट
आपको बता दें, इस वीडियो से पहले आरजे महवश का एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस पोस्ट में आरजे महवश ने अपनी शादी पर बात की थी। एक्ट्रेस ने अपनी व्हाइट ड्रेस में तस्वीरें शेयर की थीं और लिखा था कि कुछ न्यूज चैनल्स दावा कर रहे हैं कि 31 जून को उनकी शादी है। एक्ट्रेस ने उस पर मजाक उड़ाते हुए लिखा था, ‘ये उसकी फोटोज हैं, बस दूल्हा भाग गया। करेगा कोई मुझसे शादी?’ अब शादी के पोस्ट के बाद उनका युजवेंद्र चहल को हग करते हुए वीडियो वायरल हो गया है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines