हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूजी चहल और धनश्री वर्मा ने क्यों लिया तलाक, क्या ये है असली वजह?

यूजी चहल और धनश्री वर्मा दोनों को लेकर अभी भी चर्चा हो रही है। दोनों ने तलाक लेकर हमेशा के लिए अपनी राहें अलग कर ली हैं, लेकिन अभी भी ये दोनों लाइमलाइट में हैं।

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma

यूजी चहल और धनश्री वर्मा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट चुरा रहे हैं। हाल ही में दोनों तलाक लेकर अलग हुए हैं और तबसे ही दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही है। इस बीच लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों अलग क्यों हुए और इनके तलाक के पीछे की क्या वजह है? इस बीच एक सूत्र से दोनों के अलग होने को लेकर जानकारी मिली है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों दोनों ने तलाक लिया?

इंस्टाग्राम पर सामने आया पोस्ट

दरअसल, Vickey Lalwani ने इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि एक सूत्र से जानकारी मिली है कि धनश्री और यूजी क्यों अलग हुए? पोस्ट में कहा गया कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दोनों ही बेहद अलग हैं और इसलिए वो कभी साथ रहे ही नहीं।

बात, झगड़ा और बहस

इसी पोस्ट में आगे कहा गया कि एक दिन अचानक धनश्री ने अपना पैर किसी ऐसी चीज पर रख दिया था, जिससे यूजी कुर्सी से गिर पड़े और यूजी ये देखकर हैरान रह गए। उन्होंने धनश्री को समझने की कोशिश की कि वो क्या कहना चाहती हैं। इसके बाद दोनों में इसको लेकर बात हुई और फिर बहस और फिर लड़ाई भी हुई।

विज्ञापन

क्या चाहती थी धनश्री?

पोस्ट के अनुसार, धनश्री चाहती थी कि यूजी हरियाणा से मुंबई शिफ्ट कर लें। दरअसल, शादी के बाद यूजी और धनश्री हरियाणा में यूजी के माता-पिता के साथ रहने चले गए थे और जरूरत पड़ने पर ही मुंबई आते थे और दोनों की लड़ाई का एक यही मेन कारण था, जिसकी वजह से ये शादी भी टूट गई।

चहल ने नहीं छोड़ा पेरेंट्स का साथ

इस दौरान यूजी ने साफ किया कि वो अपने माता-पिता संग ही रहेंगे और वहां से कहीं नहीं जाएंगे। हालांकि, कुछ अन्य कारण भी सामने आ रहे हैं, जो हैरान करने वाले हैं क्योंकि शादी को मुश्किल से 10 महीने ही हुए थे। गौरतलब है कि हाल ही में जब चहल तलाक के लिए कोर्ट पहुंचे थे, तो उनकी टी-शर्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा था।

विज्ञापन

चहल और महविश को लेकर रूमर्स

चहल की टी-शर्ट पर लिखा था कि अपने शुगर डैडी खुद बनो और लोगों ने इस पर जमकर रिएक्ट भी किया था। वहीं, धनश्री ने भी इसी दौरान अपना नया गाना रिलीज किया। साथ ही चहल और आरजे महविश को लेकर भी रूमर्स उड़ रही हैं कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ है, लेकिन इसको लेकर अभी कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- इस दिन संसद में दिखाई जाएगी विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola