Dhanashree-Yuzvendra Chahal: सिडनी में हो रहे INDvAUS मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इससे करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया। वहीं भारतीय क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्ते में भी खटास की खबरें सोशल मीडिया पर फैल गई हैं। हालांकि अभी तक कपल की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है, सिर्फ कपल ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो किया है। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के बाद अब इस कपल के रिश्ते में अनबन की खबरों ने क्रिकेटर के फैंस को परेशान कर दिया है। आइए जान लेते हैं कि आखिर कौन हैं धनश्री वर्मा और उनके बारे में सब कुछ जैसे वो अपने पति यजुवेंद्र चहल से कितनी अमीर हैं और दोनों की उम्र में कितना फासला है।
कौन हैं धनश्री वर्मा?
भारतीय क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल तो वो नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। वहीं उनकी पत्नी धनश्री वर्मा भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। वो एक बेहतरीन कोरियोग्राफर, डांसर तो हैं ही साथ में डेंटिस्ट भी हैं। धनश्री को टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘झलक दिखला जा 11’ में भी देखा गया है। वो इस रियलिटी शो में अपने हुनर के दम पर फाइनल तक पहुंची लेकिन ट्रॉफी से दूर ही रहीं।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena और Karanveer Mehra में क्या अंतर? जो तय करेंगे Bigg Boss 18 का विनर कौन
धनश्री कितनी संपत्ति की मालकिन हैं
धनश्री न सिर्फ फेमस कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका जलवा है। वो यूट्यूब पर भी काफी फेमस हैं। जान लें कि धनश्री का यूट्यूब पर ऐसा कब्जा है कि युजवेंद्र की पत्नी के यूट्यूब चैनल पर 2.5 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। जान लें कि धनश्री ने ये पॉपुलैरिटी अपने डांस कोरियोग्राफर स्किल के बल पर हासिल की। धनश्री की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो 25 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।
वहीं यजुवेंद्र चहल की नेटवर्थ की बात करें तो वो करीब 45 करोड़ रुपये के मालिक हैं। साल 2025 के IPL के लिए क्रिकेटर को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है।
धनश्री और युजवेंद्र की उम्र में कितना फासला
धनश्री वर्मा और यजुवेंद्र चहल डांस के सिलसिले में एक दूसरे से मिले। दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों ने अपने प्यार पर शादी की मोहर 22 दिसंबर 2020 में लगाई। दोनों की उम्र के फासले की बात करें तो धनश्री का जन्म 27 सितंबर 1996 को हुआ था। वहीं युजवेंद्र चहल का जन्म 23 जुलाई 1990 में हुआ था। दोनों के बीच 6 साल से भी ज्यादा का फासला है।
यह भी पढ़ें: Zee5 पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली 5 फिल्में
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines