इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अपने तलाक के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने आपसी सहमति से बीते दिन गुरुवार को ऑफिशियली तलाक ले लिया है और इसी के साथ दोनों की राहें भी अलग हो गई हैं। इस बीच खुलासा हुआ है कि चहल और धनश्री तीन साल पहले ही अलग हो गए थे। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि वकील की तरफ से फैमिली कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया है। वकील नितिन कुमार गुप्ता ने बताया कि फैमिली कोर्ट ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा द्वारा आपसी सहमति से तलाक वाली संयुक्त याचिका को स्वीकार कर लिया है। दोनों की शादी 2020 में हुई थी। उनकी याचिका के अनुसार वह जून 2022 में अलग हो गए थे।
आपसी सहमति से हुआ तलाक
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 5 फरवरी को आपसी सहमति से तलाक की मांग करते हुए फैमिली कोर्ट में संयुक्त याचिका दायर की थी। दोनों बीते दिन गुरुवार को बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में दाखिल हुए। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को फैमिली कोर्ट से अनुरोध किया था कि वह तलाक की याचिका पर गुरुवार तक फैसला दे दें क्योंकि चहल आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चलते मौजूद नहीं रह पाएंगे। बता दें कि IPL टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू हो रहा है।
यह भी पढ़ें: सिकंदर ने रिलीज से पहले मेकर्स को किया मालामाल, USA में इतनी हुई एडवांस बुकिंग
कोर्ट ने माफ किया कूलिंग पीरियड
बता दें कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत तलाक की याचिका दायर करने के बाद पति और पत्नी को 6 महीने का कूलिंग पीरियड दिया जाता है। हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के कूलिंग पीरियड को भी माफ कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ने संयुक्त याचिका में मांग की थी कि उनके केस में कूलिंग-ऑफ अवधि को माफ कर दिया जाए क्योंकि उन्होंने आपसी सहमति से तलाक के लिए आवेदन किया है।
वकील नितिन कुमार गुप्ता ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तरफ से दायर की गई याचिका पर बात करते हुए बताया कि फैमिली कोर्ट ने दोनों की तलाक की संयुक्त याचिका को स्वीकार कर लिया है। साल 2020 में कोविड के दौरान उनकी शादी हुई थी। उनकी याचिका के अनुसार वह जून 2022 में अलग हो गए थे।
संबंधित खबरें
'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
40 mins agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 hr ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
21 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
23 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines